Sunday, March 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़मेष, कन्या और कुंभ राशि वालों को मिल सकता है प्रमोशन ,...

मेष, कन्या और कुंभ राशि वालों को मिल सकता है प्रमोशन , जानें बाकी राशि वालों का हाल

आज 21 दिसंबर का राशिफल

मेष –आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि  लेकर आएगा। आपके जन समर्थन में इजाफा होगा। जो युवा रोजगार को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको मानसिक व शारीरिक कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी काम को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आपको अपनी सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा।
वृषभ-आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके परिवार में वरिष्ठ सदस्यों में किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। लव पार्टनर को लेकर आपके मन में यदि कुछ दूरियां आ गई थी, तो वह भी दूर होंगी। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की आवश्यकता है। आपको किसी बात को लेकर टेंशन नहीं लेनी है। स्वास्थ्य संबंधित यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।
मिथुन –आज का दिन आपके लिए आध्यात्म कार्यो से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको कोई भी अच्छा मौका अपने हाथ से जाने नहीं देना है और अपने कामों में लापरवाही तो बिल्कुल न करें। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। किसी सहयोगी से आपको कोई बड़ी डील फाइनल करने का मौका मिलेगा। आप अपने बिजनेस को बाहर विदेशों तक फैलाने की कोशिश में लगे रहेंगे। साझेदारी में किसी काम को करने से पहले आपको थोड़ा सोच विचार करने की आवश्यकता है।
कर्क-आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको दिखावें के चक्कर में आने से बचना होगा। संतान को किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है और कार्यक्षेत्र में आप किसी की कहानी सुनी बातों पर भरोसा न करें। संपत्ति को लेकर भाइयों में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments