रायपुर-छत्तीसगढ़ में राइस मिलर्स पर कार्रवाई के बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सरकार पर ही सवाल उठाए हैं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के भाई योगेश अग्रवाल ने कहा कि, बीजेपी सरकार, संघ के कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है।हम खुद शुरू से बीजेपी के साथ रहे, लेकिन सरकार हम पर ही दबाव बना रही है। कार्रवाई कर भय पैदा कर रही है।उन्होंने कहा राईस मिलर्स के इतिहास में सबसे कला समय अभी चल रहा है .यह गुंडागर्दीहै .एक तो सरकार हमारा पैसा नही डे रही है,ऊपर से छापामरे जा रहे है .
दरअसल,छत्तीसगढ़ में सरकार और राइस मिलर्स के बीच विवाद जारी है। मिलर्स ने मांग पूरी नहीं होने पर 20 दिसंबर तक असहयोग आंदोलन चलाने की बात कही है। मिलर्स धान खरीदी केंद्रों से सूखा धान नहीं उठा रहे हैं।
पूर्व CM बोले, डबल इंजन की सरकार कर रही साजिश
मिलर्स और सरकार के विवाद पर कांग्रेस ने इसे बीजेपी सरकार की हठधर्मिता बताया। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में लिखा कि “डबल इंजन” का धान न ख़रीदने का षड्यंत्र है। मिलर्स को उकसाकर भाजपा सरकार धान न ख़रीदने की साजिश में सफल हो रही है।
मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा-
विभाग की ओर से पैसा नहीं देने से मिलर्स की आर्थिक स्थिति खराब हाे रही है। मिलर्स को बैंक लोन नहीं दे रहा, बाजार से ब्याज में भी पैसा नहीं मिल रहा है। मिल का बिजली बिल जमा नहीं हो पा रहा है। इस स्थिति में काम कैसे होगा। सरकार पैसा जारी कर दे, तो काम करने में आसानी होगी। पैसों के अभाव में मिलर्स की तबीयत खराब हो रही है, कुछ मिलर्स ने आत्महत्या जैसे कदम भी उठाए है।


