आज 10 दिसंबर 2024 का राशिफल
सिंह-आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा, तभी आपके काफी काम पूरे होंगे। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आ सकती हैं, जिस पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप लेनदेन से संबंधित मामलों में पूरा ध्यान दें और यदि आपने किसी अजनबी पर भरोसा किया, तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।
कन्या-आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसके लिए आप कोई मौका हाथ से नहीं जाने देंगे। आपकी कोई नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी। जीवनसाथी को करियर में तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। राजनीति की तरफ कदम बढ़ा रहे लोगों को कोई नए पद की प्राप्ति हो सकती है, जिससे उन्हें खुशी होगी।
तुला-आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने कामों को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे, तभी आपके काफी काम पूरे होंगे। परिवार के सदस्यों से आपकी खूब पटेगी, जिससे आपको यदि कोई समस्या भी आएगी, तो उसे भी आप आसानी से दूर कर सकेंगे। आप किसी अजनबी की बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। आपको किसी दूर रह रहे मित्र की याद सता सकती है, जिससे आप मिलने जा सकते हैं।
वृश्चिक-आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आपकी किसी बात को लेकर परिवार में सदस्यों से बेवजह बहसबाजी होने की संभावना है। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। आपको अपनी पारिवारिक मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा।

