किसान को बदमाशों ने मारी गोली:एक गोली हाथ में और दूसरी पेट में लगी, जोगी कांग्रेस नेता का भाई है किसान

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

बलरामपुर-छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जोगी कांग्रेस नेता के भाई (किसान) पर अज्ञात बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने फायरिंग कर दी। जिससे एक गोली किसान के हाथ और दूसरा पेट में लगी। घायल किसान को शंकरगढ़ हॉस्पिटल से मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, परेवा निवासी वासुदेव यादव शनिवार को अपने टमाटर की खेत देखने परसाढोढी गांव गया था। शाम करीब 6 बजे वे अपने बाइक से परेवा लौट रहा था। वासुदेव यादव के साथ उनके दो भतीजे भी खेत गए थे, जो अलग बाइक पर थे। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार दो युवकों ने वासुदेव यादव पर दो गोलियां दाग दी।

गोली वासुदेव यादव के हाथ और पेट में लगी। वे बाइक से नीचे गिर गए। पीछे से दूसरी बाइक पर आ रहे भतीजे संजीव यादव ने उन्हें घायल अवस्था में देखा। ग्रामीणों की मदद से निजी वाहन कर उन्हें शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है।

घायल वासुदेव यादव ने बताया कि, हमलावर बाइक सवारों ने नकाब पहना हुआ था। वे गोली चलाने के बाद तेजी से भाग निकले। उन्होंने पास से गोली मारी है। नकाब पहने होने के कारण वे उन्हें नहीं पहचान सके। शंकरगढ़ पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गई है। हालांकि उनका कोई सुराग नहीं मिला है। आशंका है कि रेकी कर वासुदेव यादव पर हमला किया गया है।

घायल वासुदेव यादव के भाई सुखु यादव लंबे समय तक कांग्रेस के नेता थे। बाद में वे जोगी कांग्रेस में चले गए। वासुदेव यादव के भतीजे बृजेश यादव यूथ कांग्रेस बलरामपुर के जिलाध्यक्ष हैं। उन पर हमला क्यों किया गया? इस संबंध में परिवार के लोग भी अभी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *