MLA ईश्वर साहू बोले-बिना जांच के बेटे पर मारपीट और SC/ST एक्ट का मामला दर्ज किया: पुलिस पर उठाए सवाल

वीसीएन टाइम्स
1 Min Read

बीजेपी विधायक ईश्वर साहू के बेटे पर आदिवासी लड़के से जमकर मारपीट का आरोप है। साजा विधायक साहू ने अपने बेटे पर दर्ज FIR को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। विधायक ने कहा कि बिना किसी जांच के उनके बेटे पर SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ईश्वर साहू ने कहा कि विरोधी उनकी लोकप्रियता को कम करने के लिए उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उनका दावा है कि जब राजनीतिक विरोधी उन्हें नहीं हरा पाए, तो उन्होंने उनके बेटे को फंसाने की कोशिश की।

मामला साजा थाना इलाके के चेचानमेटा का है। जानकारी के मुताबिक 13 अक्टूबर को गांव में दशहरा पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें बिरनपुर का रहने वाला आदिवासी युवक मनीष मंडावी भी पहुंचा था।

पीड़ित मनीष मंडावी ने बताया कि उसके दोस्त राहुल और विधायक बेटे कृष्णा साहू के बीच विवाद हो रहा था। जब वह बीच बचाव करने पहुंचा तो कृष्णा साहू ने बदसलूकी की, जातिगत गाली-गलौज की। हाथ के कड़े से मारा। मारपीट में करीब 10 लोग थे। उसके दोस्त को भी पीटा गया है। सिर और शरीर के कई जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *