हादसा:गेवरा खदान में पलटा बारूद से भरा वाहन:नीचे दबे मजदूर, ड्राइवर की मौत,

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

कोरबा के गेवरा खदान में कोयला उत्खनन के लिए ब्लास्टिंग कर लौट रही बारूद से भरी एक्सप्लोसिव वाहन हादसे का शिकार हो गई। वाहन के पलटने से ड्राइवर की मौत हो गई, वहीं 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद कई लोग वाहन में ही दबे हुए थे और चीख-पुकार मचा रहे थे, जिन्हें वहां मौजूद लोगों ने बाहर निकाला और अस्पताल के लिए रवाना किया गया। गेवरा खदान में कोयला उत्खनन के लिए बारूद से ब्लास्टिंग की जाती है। वाहन में सवार होकर सभी लौट रहे थे, इस दौरान यह हादसा हो गया।

वाहन के नीचे दबकर ड्राइवर की मौत।
ड्राइवर की मौत।

लौटते वक्त खदान में स्लाइड होने से ये घटना हुई है। मृतक गोरेलाल पटेल रलिया का रहने वाला था। दीपका थाना प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि SECL ने मौत की सूचना दी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना कब, कैसे और किन परिस्थिति में घटी है, इसकी जांच की जा रही है।

हादसे के बाद कई लोग वाहन के नीचे दबे हुए थे।

बता दें कि कुछ घंटे पहले SECL के गेवरा खदान में एक डंपर 80 फीट नीचे में खदान में गिर गया था, चालक को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया था। ड्राइवर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक दिन पहले ही ड्रिल मशीन में आग लग गई थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *