00 कैलाश खेमानी उपाध्यक्ष व मुकेश सिंघानिया को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी
रायपुर। रायपुर आटोमोबाईल डीलर्स एसोसियेशन (राडा) द्वारा नई कार्यकारणी का गठन के लिए वार्षिक आम सभा का आयोजन विगत दिनों राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से रविन्द्र भसीन अध्यक्ष व विवेक अग्रवाल सचिव चुने गए। इनका कार्यकाल दो साल का होगा। नए पदाधिकारियों को राडा मेंबर्स ने शुभकामनाएं दी।
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष विवेक गर्ग, उपाध्यक्ष रविन्द्र भसीन, सचिव कैलाश खेमानी ने उपस्थित ऑटोमोबाईल कारोबारियों का गरिमामय उपस्थिति के लिए अभिवादन किया। सचिव कैलाश खेमानी ने राडा द्वारा दो वर्षो में किये गए कार्यो का प्रेजेंटेशन दिया। साथ अपने कार्यकाल का लेखाजोखा प्रस्तुत किया और आगे वर्ष के प्रावधान से अवगत कराया।
पश्चात नई कार्यकारणी के गठन की घोषणा हुई जिसमे अध्यक्ष रविन्द्र भसीन( भसीन मोटर्स ), उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी (सिटी हौंडा)सचिव विवेक अग्रवाल (वंदना ऑटो ) व कोषाध्यक्ष मुकेश सिंघानिया ( काइज़ेन टोयोटा ) को सर्वसम्मति से अगले दो वर्षो के लिए चुना गया।
नए राडा अध्यक्ष श्री रविन्द्र भसीन ने बोर्ड के सदस्यों व उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद करते हुए कहा जिस तरह आप सभी का स्नेह व साथ मुझे मिला है जिसका बहुत आभारी हूँ राडा के बोर्ड के सदस्यों के मार्गदर्शन से हमारा हर काम आसान होता आया है और जो जवाबदारी दी गई है उसे पूरी निष्ठा के साथ पूर्ण करने की कोशिश करुंगा ,आज जिन पदाधिकारियों चयन हुआ है,हम सब कंधे से कंधा मिलकर राडा परिवार को और नई ऊंचाईयों पर ले जाने का प्रयास करते रहेगें ।

