Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों को मिलेगा सकारात्मक परिणाम, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 24 सितम्बर का राशिफल

मेष –आज का दिन आपके लिए कुछ नए अनुबंध स्थापित करने के लिए रहेगा। आपके मन में किसी काम को लेकर संशय रहने की संभावना है। आप अपने व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। संतान की मनमानी के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। आपको किसी छोटी बात को नजरअंदाज नहीं करना है। आपका कोई सहयोगी आपको बिजनेस को लेकर अच्छी सलाह दे सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन

वृषभ –आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं फिर से उभर सकती हैं, लेकिन बड़े सदस्य की मदद से आप उन्हे आसानी से दूर कर सकेंगे। आपको अपने किसी मित्र की याद सता सकती है। किसी नए काम के प्रति आपकी रुचि जागृत हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में अपने गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा।
मिथुन-बिजनेस कर रहे लोगों को किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में समस्या आएगी, जिसके लिए वह काफी व्यस्त रहेंगे। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां में भी ढील दे सकते हैं। माता जी का पुराना रोग उभर सकता है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझकर करने की आवश्यकता है। आपका कोई शत्रु आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेगा। आपकी संतान को अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
कर्क –आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी किसी पुरानी मित्र से मुलाकात होगी। रिश्ते बेहतर रहेंगे। आपको अपने गुरुजनों की बातों को नजरअंदाज नहीं करना है। आपका यदि कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके पूरे होने की संभावना है। किसी गलती को लेकर आपको अपने जीवनसाथी से माफी मांगनी पड़ सकती है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button