Thursday, February 12, 2026
Homeछत्तीसगढ़तिरुपति में हुआ महा शांति होम,रसोई में भी शुद्धिकरण किया गया

तिरुपति में हुआ महा शांति होम,रसोई में भी शुद्धिकरण किया गया

तिरुपति। तिरुपति के महाप्रसादम लड्डू में फिश आयल मिलावट की उपजे विवाद के बीच तिरुपति में सोमवार को महा शांति होम किया गया। पंडितों और पुजारियों ने पूरी मंदिर परिसर में पवित्र जल का छिड़काव किया। मंत्रोच्चार के साथ ही धूप भी दी गई। खासतौर पर उस रसोई में शुद्धिकरण किया गया, जहां प्रसाद के लड्डू बनाए जाते हैं. सुबह 6 बजे से 10 बजे तक महा शांति होम चला। जिस स्थान पर भक्तों के लिए भोजन बनता है, वहां भी शुद्धिकरण हुआ। क्यों किया जाता है महा शांति होम– महा शांति होम का सीधा संबंध पवित्रता से है। सनातन धर्म में इसका विशेष महत्व है। जहां शुद्धिकरण की आवश्यकता होती है, वहां महा शांति होम किया जाता है। इस दौरान विशेष मंत्रों के उच्चारण के साथ पवित्र जल का छिड़काव किया जाता है और धूप से वातावरण की नकारात्मकता को दूर किया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments