Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर में जमीन की रजिस्ट्री करवा कर 73 लाख की धोखाधड़ी:पुलिस ने...

रायपुर में जमीन की रजिस्ट्री करवा कर 73 लाख की धोखाधड़ी:पुलिस ने 1 आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर के धनेली गांव में जमीन की रजिस्ट्री करवा कर 73 लाख की धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मामले में 7 आरोपियों को पहले से ही गिरफ्तार किया गया था। पीड़ित ने इस मामले में सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

प्रभुलाल साहू, शंकरलाल साहू, शत्रुघन साहू, गणेशराम साहू और सुशीला बाई साहू के संयुक्त नाम पर ग्राम धनेली में जमीन थी। जिसे अमित झा, पुरुषोत्तम पटले, उषा यादव, राजू खत्री, धन्नू बंजारे और अन्य लोगों को बेचने के लिए 1 करोड़ 95 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था। जमीन की रजिस्ट्री के बाद उन्हें 73 लाख रुपए देने का वादा किया गया था, लेकिन इन लोगों ने धोखाधड़ी करते हुए किसी और के नाम का चेक देकर उन्हें धोखा दिया और पैसे नहीं दिए।

ये लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

इस मामले में 7 आरोपी अमित झा, उषा यादव, प्रमोद साहू उर्फ दादू, धन्नू बंजारे, पुरूषोत्तम पाटले, किशन जंघेल और राज वर्मा को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। । इसी इम मामले में पूछताछ और जांच के बाद आरोपी सोनू खत्री के गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर सोनू खत्री को अपराध स्वीकार किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments