Sunday, February 22, 2026
Homeछत्तीसगढ़गुरु बालकदास की जयंती.गुरु बालक दास जी किसी भी अन्याय व अत्याचार...

गुरु बालकदास की जयंती.गुरु बालक दास जी किसी भी अन्याय व अत्याचार को नहीं करते थे बर्दाश्त;राजू शर्मा

तिल्दा कोटा में धूमधाम से मनाई गई गुरु बालकदास की जयंती

तिल्दा नेवरा-समीपस्थ ग्राम कोटो में सोमवार को भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को गुरू घासीदास बाबा के द्वितीय पुत्र वीर बलिदानी राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालकदास साहेब जयंती समारोह बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सभापति जिला पंचायत और किसान नेता राजू शर्मा के द्वारा अतिथियों के साथ पवित्र जैतखाम व गुरुजी के छाया चित्र पर विशेष पूजा अर्चना व मंगल आरती कर उनके समाजोत्थान के अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजू शर्मा जी ने अपने उद्बोधन में कहा गुरु बालक दास जी किसी भी अन्याय व अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करते थे। उनके सामाजिक आंदोलन व वीरता से अंग्रेज गवर्नर भी प्रभावित थे।अंग्रेज गवर्नर ने गुरु बालक दास जीस्वर्ण जड़ित तलवार व हाथी भेंटकर उन्हें राजा की पदवी से नवाजा था। इस अवसर पर बाबाजी के जन्म दिन का  केक काटा गया।कार्यक्रम में  समाज के बच्चे, बूढ़े,जवान और बड़ी संख्या में मातृत्व शक्ति उपस्थित रहे। माताओं और बच्चों के बीच जाकर राजू  शर्मा ने शिक्षा को बढ़ावा देने की बात पर जोर देते कहा शिक्षा बहुत जरुरी है उन्होंने ग्रामीणों से हर संभव सहयोग करने की बात कही।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए भागीरथी पान्से ने बाबाजी के महत्व व उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्य को विस्तार से बताया।इस मौके पर  समाज के लोगों ने हाथ जोड़कर स्तुति करते हुए गुरु के जयकारे लगाए ,इसके पहले युवा महेन्द्र सोनवानी,भंडारी जगमोहन सोनवानी,सेवन मार्कण्डेय, संजयकुमार पान्से,कैलाश सोनवानी ने पुष्पहार से अपने अतिथि का स्वागत किया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments