Sunday, February 22, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन,MLA देवेंद्र यादव और कांग्रेस...

छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन,MLA देवेंद्र यादव और कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ फूटा गुस्सा, जमकर किया प्रदर्शन

रायपुर-बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का लगातार विरोध हो रहा है। छत्तीसगढ़ में रविवार को युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने जेल भरो आंदोलन किया गया। रायपुर में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा को पुलिस घसीटते हुए ले जाते दिखी।

इसके साथ ही दुर्ग, धमतरी, रायगढ़, जगदलपुर, नारायणपुर समेत कई जिलों में कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर बवाल भी हुआ। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का रास्ता रोका, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं से झड़प भी हुई।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा इस धक्का मुक्की बीच जमीन पर गिर पड़े। पुलिस उन्हें घसीटते हुए ले गई। आकाश शर्मा ने कहा कि, भाजपा नेताओं को चैन से नहीं रहने देंगे। मैं सरकार को चेताना चाहता हूं, हमारा आंदोलन और उम्र होगा। रायपुर में युवा कांग्रेस ने गांधी मैदान में सभा करने के बाद रैली की शक्ल में सेंट्रल जेल गिरफ्तारी देने पहुंचे। लेकिन पुलिस ने मोती बाग के पास सभी को रोक लिया।

रायगढ़ में जेल भरो आंदोलन के तहत 180 से अधिक कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी।धमतरी में 60 ज्यादा एनएसयूआई कार्यकर्ताओं कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।

राजनांदगांव प्रदेश के हर जिले में युवा कांग्रेस ने देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का विरोध किया। इसी सिलसिले में राजनांदगांव में भी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विशाल रैली निकालकर अपनी गिरफ्तारी दी। बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में युवा कांग्रेस और NSUI ने जेल भरो आंदोलन किया। रविवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं पर हुई FIR को राजनीतिक षड्यंत्र बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments