Sunday, February 22, 2026
Homeछत्तीसगढ़अमित शाह के दौरे का आज अंतिम दिन,नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के...

अमित शाह के दौरे का आज अंतिम दिन,नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे

रायपुर-तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज  कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. शाह सुबह 10.30 बजे रायपुर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे. दोपहर 1.30 बजे वे सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक में शामिल होंगे.
इसके बाद दोपहर 3 बजे अमित शाह नवा रायपुर अटल नगर जाएंगे. वहां वे “एक पेड़ मां के नाम” के तहत पीपल फॉर पिपल कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह स्मार्ट सिटी के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे. उसके बाद गृह मंत्री अमित शाह 4 बजे दिल्ली रवाना होंगे.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments