रायपुर-केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवा की देर रात विशेष विमान से रायपुर पहुंचे।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर शाह का आत्मीय स्वागत किया,अमित शाह के साथ गृह मंत्रालय के आला अफसर भी रायपुर पहुंचे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री तीन दिन तक रायपुर में ही रहेंगे। शाह गृह विभाग की हर छोटी-बड़ी अपडेट रायपुर से ही लेंगे। वे 25 अगस्त की दोपहर रायपुर से लौटेंगे।

इस मौके पर डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा,केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने भी शाह का स्वागत किया।रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बी बीजेपी का गमछा पहनाकर स्वागत किया। मुख्य सचिव अमिताभ जैन,पुलिस महानिदेशक शोक जुनेजा तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। शाह की सुरक्षा में माइंस प्रोटेक्टिव व्हीकल (एमवीवी) तैनात रहे। इन वाहनों को पांच से 35 किलोग्राम तक का बारूदी सुरंग भी कोई क्षति नहीं पहुंचा सकता है।इसके शीशे भी पूरी तरह बुलेट प्रूफ है।
शाह छत्तीसगढ़ समेत आंध्र प्रदेश, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के पुलिस प्रमुखों के साथ नक्सल मोर्चे पर रणनीति को मजबूत करेंगे। विभिन्न राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में प्रोटोकाल अधिकारी भी रायपुर पहुंचे हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नक्सलियों के खिलाफ आज इंटरस्टेट कोऑर्डिनेशन की बैठक लेंगे। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नक्सलवाद पर सात पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के पुलिस प्रमुखों के साथ मैराथन मंथन कर ब्लूप्रिंट का खाका खीचेंगे। शाह नक्सलवाद के खात्मे और बस्तर के विकास के लिए लंबी चर्चा करेगे .
इसके अलावा रायपुर में शाह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(NCB) के ऑफिस का उद्घाटन करेंगे। शाह सबसे पहले चंपारण स्थित वल्लभाचार्य आश्रम जाएंगे।

