Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

पत्नी से छेड़छाड़ करता था युवक,पति-पत्नी ने मिलकर फिर ऐसे लिया खौफनाक बदला,दोनों गिरफ्तार

धरसींवा-धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा चौकी के पास धनेली स्थित एक क्रेशर मील में काम करने वाले एक युवक को पति-पत्नी ने मिलकर तब तक मारा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। युवक आरोपी की पत्नी के साथ छेड़छाड़ करता है।पति-पत्नी ने युवक को बातचीत के बहाने एक जगह पर बुलाया। फिर लोहे के पाइप से युवक पर हमला कर उसकी जान ले ली।

सिलतरा चौकी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मानिक राम मरावी और उसकी पत्नी आशा बाई मरावी के पड़ोस में लक्ष्मण नाम का युवक रहता था। ये सभी सिलतरा के पास धनेली स्थित एक क्रेशर मील में काम करते थे। लक्ष्मण आए दिन मानिक राम की पत्नी के साथ छेड़छाड़ करता था।

पत्नी ने युवक को लेबर क्वार्टर में बुलाया

छेड़छाड़ से परेशान होकर आशा बाई ने यह बात अपने पति को बताई। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसे मारने का प्लान बना लिया। आशा बाई ने युवक लक्ष्मण को बातचीत के बहाने देर रात लेबर क्वार्टर में बुलाया। लक्ष्मण गुरुवार की रात करीब 12 बजे क्वार्टर में पहुंचा। मौके पर आशा बाई के साथ उसका पति भी मौजूद था। लक्ष्मण के पहुंचते ही दंपती की उससे बहस हुई। इसके बाद गलत व्यवहार को लेकर मानिक राम ने उस पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। इस मारपीट में उसकी पत्नी ने भी उसका साथ दिया।

आरोपियों में इस कदर खून सवार था कि उन्होंने लक्ष्मण पर लोहे के पाइप से मारा तो वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद भी पति-पत्नी ने मिलकर उसका सिर फोड़ दिया। उसके शरीर में दर्जनों बार वार कर हड्डियां तोड़ दी। लक्ष्मण बुरी तरह लहूलुहान हो गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के दौरान आसपास मौजूद किसी भी व्यक्ति की हिम्मत नहीं हुई कि वह बीच-बचाव कर सके। पुलिस को इस पूरे कांड की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button