आज 22 अगस्त 2024 का राशिफल
मेष-आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है, तो आपको उससे दूर रहने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। आप किसी से कोई बात बोले, तो बहुत ही सोच समझकर बोले। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर कुछ समस्या महसूस करेंगे। आपको अपने भाई बहनों का कामों में साथ लेना पड़ सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा।
वृषभ-आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आप बेफिजूल के खर्चे में लगे रहेंगे, जिसके बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपके किसी लिए गए फैसले से आपको पछतावा होगा। आप किसी को धन उधार देने से बचें। किसी काम को लेकर यदि आपने जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें आपसे गड़बड़ी हो सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपकी मनमानी आपके कामों पर भारी पड़ेगी।

