छत्तीसगढ़

वृष, कर्क और सिंह राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 29 जुलाई का रशीफल

मेष –आज का दिन आपके लिए समस्याओं से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आप यदि किसी पार्ट टाइम व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। व्यापार के सिलसिले में आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
वृषभ –आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। ससुराल पक्ष के लोगों से आपके संबंध बेहतर रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने प्रमोशन की चिंता रहेगी, जिसके लिए भी अपने बॉस से बातचीत भी कर सकते हैं। आपका मनमाना व्यवहार परिवार के सदस्यों को परेशान कर सकता है। संतान को किसी क्षेत्र में सफलता मिलने से आपका मनपसंद रहेगा।
मिथुन –आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। उनका पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। आपका कोई मित्र आपके लिए किसी निवेश संबंधी योजना को लेकर आ सकता है। आप अपने जीवनसाथी से किसी बात को गुप्त रख सकते हैं, जो बाद में लड़ाई झगड़े की वजह बनेगी। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसमें आपको ढील नहीं देनी है। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।
कर्क-आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने भाई या बहन की सेहत की चिंता सता सकती है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आप अपने कामों को लेकर यदि योजना बनाकर बनायेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।आर्थिक स्थिति की आपको चिंता सता सकती है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button