कांग्रेस की गारंटी, महिलाओं को देंगे एक लाख’:प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने ली चुनावी नुक्कड़​​​​​​​ सभाएं, बोले- भाजपा का जाना तय

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट मंगलवार शाम को अंबिकापुर में नुक्कड़ सभाएं लीं। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में रोजगार, युवा, किसान, महिला के लिए घोषणाएं की है। भाजपा जब उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये माफ कर सकती हैं, तो गरीब माता-बहनों के खाते में साल में एक लाख रुपये क्यों नहीं आ सकता है ? कांग्रेस ने इसकी गारंटी दी है।

सचिन पायलट ने अंबिकापुर में सद्भावना चौक, गांधीनगर और नया बस स्टैंड में आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का जाना तय है। जो सरकार केंद्र में बैठी है, वह सिर्फ वादा करती हैं। पहले दो चरण के वोटिंग के बाद भाजपा 400 पार के नारे को भूल चुकी है। हार सामने देख मोदी और उनकी पार्टी के नेता अराजक और झूठे भाषण दे रहे हैं।

सद्भावना चौक नुक्कड़ सभा में उपस्थित जनसमूह।
सद्भावना चौक नुक्कड़ सभा

संवैधानिक संस्थाओं को किया गया कमजोर

सचिन पायलट ने कहा कि, देश में संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर किया जा रहा है। सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस का खाता सील किया गया। दो-दो मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया। यह केंद्र सरकार की हताशा को दर्शाता है। महंगाई, बेरोजगारी को देखते हुए आप लोगों को अपने वोट का सदुपयोग करना चाहिए।

टीएस सिंहदेव की घोषणापत्र में बड़ी भूमिका

जिपं उपाध्यक्ष आदित्येश्वर सिंहदेव ने कहा कि, कांग्रेस गांधी के विचारधारा वाली पार्टी है। भाजपा ने 10 साल पहले चुनाव में बड़े-बड़े वादा किए, लेकिन सरकार ने सभी वर्गों को धोखा देने का काम किया है। हम गर्व कर सकते हैं कि घोषणापत्र बनाने में सरगुजा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव घोषणापत्र समिति के संयोजक थे। तीनों नुक्कड़ सभाओं में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। इसे लेकर कांग्रेसी उत्साहित दिखे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *