जूते की माला पहनाकर दूल्हे की पिटाई:7 फेरे लेने से पहले गर्लफ्रेंड ने लड़कीवालों को बताई सच्चाई; वेटर निकला असिस्टेंट मैनेजर

वीसीएन टाइम्स
3 Min Read

कोरबा जिले में दूल्हे को लड़की वालों ने जूते की माला पहना कर जमकर पीटा। दूल्हे के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी लड़की वालों को एक युवती ने व्हाट्सऐप पर फोटो-वीडियो भेजकर दी। शादी पूरी होने से पहले ही लड़की वालों की दूल्हे की असलियत का पता चल गया, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। मंगलवार शाम की इस घटना के बाद मामला शांत कराने पहुंची पुलिस से भी लोगों की नोंकझोंक हो गई।

अशोक केवट बेटी की शादी दादू राम नाम के व्यक्ति से तय की थी। दादू राम (30) ने खुद को गुजरात के वडोदरा में सायाजी होटल का असिस्टेंट मैनेजर बताया था। पूरी सच्चाई जाने बिना लड़कीवालों ने शादी की तैयारी कर ली थी। मंगलवार को शादी रस्में चल रही थी, इसी दौरान लड़की वालों को व्हाट्सऐप नंबर पर गुजरात से आई जानकारी ने परेशान कर दिया।

असिस्टेंट मैनेजर नहीं वेटर निकला दूल्हा

लड़की वालों को जब पता चला कि दूल्हा दादू राम असिस्टेंट मैनेजर नहीं बल्कि होटल में वेटर है और उसका संबंध वहां किसी लड़की से भी है। तब महिलाओं सहित आसपास के लोगों ने दादू राम की जमकर पिटाई कर दी। आक्रोशित लोगों ने दादू राम को जूते की माला भी पहनाई।

विग लगाकर आया था शादी करने

शादी में दूल्हा दादू राम नकली बाल लगाकर आया था। इस बात का खुलासा भी शादी के दौरान हुआ। जब उसकी पिटाई की तो उसके नकली बाल निकल गए।

दूल्हा बोला- फंसाने के लिए लड़की झूठ बोल रही

किसी तरह जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दादू राम को बचाने का प्रयास किया। इसे लेकर भी लोगों के साथ पुलिस की जमकर नोक झोंक हुई। दादू राम से जब इस संबंध में बातचीत की गई तो उसने बताया कि प्रेम संबंध वाली बात गलत है। उसे फंसाने के लिए लड़की झूठ बोल रही है।

दुल्हन के परिजनों ने बताया कि युवक जांजगीर-चांपा जिले के पिसौद का रहने वाला है जो खुद को गुजरात में असिस्टेंट मैनेजर होने की जानकारी दी थी। इस बात को लेकर सामाजिक रीति-रिवाज के साथ शादी हो रही थी। मंगलवार की शाम लगभग शादी संपन्न होने वाली थी, इस दौरान एक युवती ने फोटो और वीडियो भेजा। इसके बाद दादू राम के पहले से शादीशुदा होने की बात पता चली।

कोतवाली थाना प्रभारी एमबी पटेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को गिरफ्तार कर थाना लाई है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *