CM साय ने बस्तर में हुए सड़क दुर्घटना में हुई तीन व्यक्तियों की हुई मौत पर जताया गहरा शोक

वीसीएन टाइम्स
1 Min Read

मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की तात्कालिक आर्थिक सहायता

रायपुर-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा तहसील अंतर्गत गड़दा के पास वाहन दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।उन्होंने सभी मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा सभी घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *