कोलकाता। लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि सीटों के बंटवारे को लेकर उनका प्रस्ताव कांग्रेस ने नहीं माना, इसलिए पश्चिम बंगाल में टीएमसी सभी 42 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
इससे पहले ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की कुल 42 सीटों में से कांग्रेस को 2 सीट का ऑफर दिया था। जाहिर तौर पर यह बात कांग्रेस को हजम नहीं हुई। कांग्रेस यहां 8 से 14 सीट की मांग कर रही थी।

