Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़मिथुन, सिंह और धनु राशि वालों को मिल सकती है कोई खुशखबरी,...

मिथुन, सिंह और धनु राशि वालों को मिल सकती है कोई खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 24 जनवरी 2024 का राशीफल
मेष-आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। पारिवारिक मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में आप पूरी सक्रियता दिखाएंगे और अपने अनुभवों का लाभ उठाएंगे। आपको ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी की किसी बात को यदि आपने नजरअंदाज किया, तो वह आज आपसे नाराज हो सकती हैं। आपको कामकाज में आलस्य को दिखाने से बचना होगा, नहीं तो आपके काम लटक सकते हैं, जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकते हैं।
वृष-आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपकी वाणी की सौम्या आपको मान सम्मान दिलवाएगी और आप अपने करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे, लेकिन आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। आपने यदि किसी को धन दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी महिला मित्र से धन लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर निर्भर न रहे, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।
मिथुन-आज का दिन आपके लिए सबको साथ लेकर चलने के लिए रहेगा। संस्कारों पर पूरा जोर रहेगा। जीवन स्तर में सुधार आएगा। आपकी किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको नवीन विषयों में पूरी रुचि बनाए रखनी होगी। छोटों की गलतियों को आप कार्यक्षेत्र में बड़प्पन दिखाते हुए माफ करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी शक्ति को बल मिलेगा। आपकी माताजी आपको यदि कोई जिम्मेदारी दे, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपसे साथी प्रसन्न रहेंगे।
कर्क-आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्य पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप किसी बात को लेकर माता-पिता से बहसबाजी ना करें। अपने खर्चो के लिए बजट बनाकर चले, तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय में आपसे कोई बड़ी भूल हो सकती है, जिसका फायदा आपके साथी उठा सकते हैं। आपको बुद्धि और विवेक से काम लेना होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। जल्दबाजी में आप किसी काम को ना करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस का पूरा साथ मिलेगा।
सिं-आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी सरकारी योजना में धन लगाएंगे, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आप कोई लेनदेन करें, तो उसमें पूरी लिखा पढ़ी करके करें, नहीं तो बाद में कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
कन्या-आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे। आप सबके प्रति समर्थन का भाव रखेंगे और कार्यक्षेत्र में आपको यदि कोई जिम्मेदारी दी जाएं, तो आप उसे समय से पूरा करने की कोशिश करें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपको अपने करियर में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा।
तुला-आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है और आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। सबके हित में सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था बढ़ने से परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे और आप अपनी किसी गलत आदत के कारण अपने पिताजी से डांट खा सकते हैं। जीवनसाथी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जिसमें आपको ढील देना नुकसान देगा, इसलिए आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।
वृश्चिक-आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके अंदर प्रेम सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। पारिवारिक बिजनेस में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आप कार्यक्षेत्र में लोगों से विनम्रता से काम ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और किसी अजनबी की बातों में आने से बचें, नहीं तो वह आपका कोई लड़ाई झगड़ा करा सकता है। किसी कानूनी मामले में आपको अपनी आंख व कान खुले रखें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments