गांधी चौक में अखिल भारतीय अग्रवाल महिला समाज ने सजाई श्री राम दरबार
तिल्दा नेवरा-पांच सदी बाद अयोध्या में रामलला अपने भव्य भवन के गर्भ ग्रह में विराजमान हो चुके हैं। लेकिन प्रभु के भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। 22 जनवरी को शहर में 70 दिन बाद फिर से दिवाली मनी, प्राण प्रतिष्ठा पर दिवाली का माहौल रहा, सुबह से कलश-शोभ यात्राएं निकाली.. लोगों ने जगह-जगह एलईडी पर लाइव प्रसारण देखा. भगवा झंडा लगाकर वाहन रेलिया निकली गई.. शाम को लाखों दीप जलाकर रंग बिरंगी लाइट आतिशबाजी संग दिवाली मनाई गई।

वैसा ही माहौल मंगलवार को भी दिखा, शहर से लेकर गांव में कई जगहों पर आयोजन हुए।नेवरा गांधी चौक में अखिल भारतीय अग्रवाल महिला समाज के द्वारा श्री राम दरबार बनाकर प्रभु श्री रामचंद्र की विशेष पूजा अर्चना की गई। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय महिला समाज की सभी मातृ शक्तियों एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रभु श्री राम के भजनों पर शानदार प्रस्तुतियां दी। इस दौरान भगवान की महा आरती कर भोग लगाया गया उपस्थितजनों को प्रसादी का वितरण किया गया।

राम दरबार में समाज की महिलाएं राम सीता हनुमान का रूप धारण कर पहुंचे थे।राम आएंगे भजन पर महिलाओं ने शानदार प्रस्तुति दी, इस मौके पर लोग अपने जगह से उठकर नाचने लगे। स्टेशन चौक राधा कृष्ण मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया, इसी तरह वार्ड पांच में पुराना देना बैंक के पीछे गली में प्रसादी का वितरण किया गया एवं भजनों पर संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 22 जनवरी की तरह मंगलवार को भी कई लोगों ने घरों में दिए जलाए और आतिशबाजी की।अयोध्या में राम जाने की खुशी में कई जगह हो पर 24 और 25 जनवरी को भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।खिल भारतीय अग्रवाल महिला समाज के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नीलम अग्रवाल.अध्यक्ष नीलम अग्रवाल.नेहा अग्रवाल ,मीरा अग्रवाल ,पुष्पाअग्रवाल,मंजू अग्रवाल.ममताअग्रवाल. रेणुअग्रवाल,खुशबूअग्रवाल,विशेष रूप से उपस्थित रही

