Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़आज कई साथियों के साथ उपेंडी करेंगे भाजपा प्रवेश

आज कई साथियों के साथ उपेंडी करेंगे भाजपा प्रवेश

रायपुर। विधानसभा चुनाव में मिली बुरी तरह पराजय के बाद एक और बुरी खबर है आम आदमी पार्टी के लिए कि प्रदेश अध्यक्ष(इस्तीफा दे चुके) समेत अधिकांश पदाधिकारी व सक्रिय सदस्य आज भाजपा का दामन थाम रहे हैं,राजनीतिक गलियारे में चर्चा होने लगी है कि *आप* का क्या होगा?

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ विधानसभा में तीसरी राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर चुनाव लडऩे वाली आम आदमी पार्टी के आधे से अधिक पदाधिकारी आज भाजपा में प्रवेश करेंगे। इसमें प्रदेश अध्यक्ष कोमल उपेंडी से लेकर कई प्रदेश सचिव, जिलाध्यक्ष और मोर्चे के पदाधिकारी शामिल है।  नेताओं का भाजपा प्रवेश कुशाभाऊ ठाकरे प्रदेश कार्यालय में होगा। संभवत: ओम माथुर के समक्ष इनका प्रवेश होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments