मुख्यमंत्री श्री साय ने शिवरीनारायण में कहा माँ शबरी के धैर्य और भक्ति के आगे हम सभी नतमस्तक,
शिवरीनारायण से मुख्यमंत्री तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने अयोध्या धाम में
श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का किया दर्शन,
प्रधानमंत्री ने माँ शबरी के माध्यम से जगाया हर भारतीय में
सक्षम भारत का विश्वास
रायपुर-अयोध्या में आज भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। इसे लेकर राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी जश्न और उत्साह का माहौल है।
जांजगीर जिले के शिवरीनारायण में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य आयोजन किया गया था। इस दौरान बीजेपी प्रभारी ओम माथुर समेत कई नेता मौजूद रहे। यहां बड़ी स्क्रीन में अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा का समारोह देखा गया। संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमने हर साल छत्तीसगढ़ के लोगों को अयोध्या धाम के दर्शन कराने का फैसला लिया है।
सरकार ने श्री रामलला दर्शन योजना सरकार शुरू कर रही है। छत्तीसगढ़ श्रीराम का ननिहाल है, माता कौशल्या की नगरी है। साथ ही माता शबरी भी छत्तीसगढ़ का गौरव हैं।
शिवरीनारायण के आयोजन की तस्वीरें




