शहर में दीवाली जैसा रहा माहौल,दियो से जगमगाया शहर,,जमकर हुई आतिशबाजी,लोगों ने अयोध्या से बड़े परदे पर देखा लाइव,
तिल्दा नेवरा :अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को शहर सहित आसपास के गावों में आस्था का जनसैलाब उमड़ता दिखा,सुबह से ही मंदिर रोशन हो गए थे..कही सुन्दर कांड पथ तो कही हनुमान चालीसा का पाठ शुरू हो गए ,पूरा शहर जय श्री राम के नारों से गूंजामान होता रहा. सुबह से देर शाम तक प्रभु श्री राम की शोभा यात्रा.मोटर साइकिल रैली. रामायण मंडलियों की रैलियां निकलती रही.. इस मौके पर जगह-जगह आम भंडारे किए गए मिठाइयांऔर शरबत के साथ प्रसाद वितरण किया गया।

शाम को स्टेशन चौक बनियापारा में राधा कृष्ण मंदिर से लेकर पूरे केसरवानी मोहल्ले में सड़क के दोनों किनारे दीए जलाकर आतिशबाजी की गई .इसी तरह नेवरा में भी अग्रसेन चौक से लेकर राधा कृष्ण मंदिर और जैन मंदिर तक 2 लाख से भी अधिक दिए जलाए गए शाम को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई /जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई गांधी चौक पर जोरदार आतिशबाजी की गई। सिंधी कैंप में भी घर-घर में दिए जलाए गए और आतिशबाजी की गई। सरस्वती शिशु मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

राम सबके हैं इसी संदेश के साथ सोमवार को शहर नेताओं के साथ आम जन भी भगवान श्री राम के विग्रह के समक्ष नत मस्तक हुए। सुबह 9 बजे सिंधी समाज के युवकों के द्वारा बजे गाजे भव्य बाइक रैली निकाली गई ..रैली में शामिल सभी लोग हाथों में भगवा झंडा लिए हुए थे.

घर-घर जाकर दीए,और झंडे बाटते हुए वार्ड 16 के भाजपा पार्षद विकास कोटवानी
रैली में लगाए जा रहे जय श्री राम के नारों से पूरा शहर गूंजयामान होता रहा.. रैली में भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष राम पंजवानी. पार्षद विकास कोटवानी.रमेश वीरानी,रोशनआहूजा.दिनेश पंजवानी, राजेश कोटवानी. रूपचंद संतवानी.तनवानी विशेष,जयपाल माधवानी,अजय वहेजा विशेष रूप से शामिल थे. शहर में निकाली बाइक रैली का समापन भी नहीं हुआ था कि एक और प्रभु श्री राम की विशाल भव्य यात्रा निकाली गई यात्रा में शामिल लोग भगवान श्री राम के जयकारे लगाते हुए नाचते गाते हाथों में रखे केसरिया झंडे लहराते हुए चल रहे थे.. रैली में शामिल लोगों का विभिन्न संस्थाओं के द्वारा स्वागत किया गया.. संकट मोचन हनुमान मंदिर नेवरा में उद्योगपति शिव अग्रवालभीखम चंद मुनका. जितेंद्र अग्रवाल. नीरज अग्रवाल के नेतृत्व में आम भंडारा का आयोजन किया गया.. इसी तरह जैन मंदिर प्रांगण में गोपाल मंदिर समिति के योगेश गांधी, जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, स्टेशन चौक व्यापारिक संघ के द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया.. सरस्वती शिशु मंदिर नेवरा में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए ,प्रातः 9 बजे सुंदरकांड का पाठ आचार्य प्रबंध कार्यकारिणी और नागरिकों के द्वारा किया गया, उसके पश्चात नारायण शर्मा एंड पार्टी ने भजनो की प्रस्तुति दी ,

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पवन अग्रवाल सचिव स्वप्निल श्रीवास्तव.संरक्षक भाई गोपाल चंद अग्रवाल. अजय शर्मा, नंदकिशोर अग्रवाल समिति के पूर्व व्यवस्थापक दिलीप शर्मा, उपस्थित थे इस अवसर पर कार सेवक सुरेन्द्र शर्मा का शाल पहनाकर अभिन्दन किया गया , लोगों को अयोध्या से लाइव दिखाने कई स्थानों पर एलईडी लगाई गई थी ..रात को पूरा शहर दियो से रोशन होता दिखा

