तिल्दा नेहरा के प्रतिष्ठित व्यवसायी इंद्र हार्डवेयर के संचालक इंदर कुमार और राजकुमार के भतीजे एवं जसपाल बचवानी केसुपुत्र हितेश बचवानी की शादी में…एक अलग ही नजर देखने को मिला,ऐसे बारात में दुल्हे दोस्त और रिश्तेदर बैंड पर फिल्मी गानों पर नाचते हुए चलते है ,लेकिन इस बारात में फिल्मी गानों कि बजाय भजनों की धुंध बजाई जा रही थी..

राम जी की निकली सवारी..प्रभु श्री राम आए हैं ,जैसे भजनो की धुन पर बाराटी नाचते चल रहे थे.बारात में बाराती हाथों में भगवा रंग के झंडे लेकर नाचते हुए जय श्री राम के नारे लगा रहे थे.. बचवानी परिवार की निकली बारात जिस रास्ते से निकली लोग उत्साहित होकर देख रहे थे. महिलाएं पुरुष युवा बच्चे सभी के हाथों में भगवान श्री राम का केसरिया झंडा को लहरा रहे थे …


