Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना:तिल्दा-सिनोधा में के.के राईस मील में सम्पन्न हुआ सामूहिक...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना:तिल्दा-सिनोधा में के.के राईस मील में सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाह,11जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

तिल्दा नेवरा-प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत शनिवार को जिला प्रशासन एवं एकीकृत बाल विकास परियोजना के सहयोग सिनोधा रोड पर स्थित के के राईस मिल के संचालक विशाल अग्रवाल के द्वारा राईस मील प्रांगण सर्व समाज सामहिक विवाह का आयोजन किया गया..इस विवाह समारोह में 11 जोड़ों को शादी धूमधाम से सपन्न हुई ,इस सामुहिक विवाह में हजारों लोग गवाह बने। 

कहते हैं, जोड़ियां ऊपर बनकर आती है और धरती पर विवाह में परिवर्तित होती है।इसका साक्षी बने बुधवार को 11 जोड़े, जो धूमधाम से शादी के बंधन में बंधे।युवा उद्योगपति विशाल अग्रवाल के द्वारा आयोजित इस सामुहिक विवाह में हजारों लोग गवाह बने।इस समारोह में अग्रवाल समाज के ओंम अग्रवाल,उद्योगपति प्रेमचंदअग्रवाल छ.ग.नगर पालिकाअध्यक्ष श्रीमती लेमिक्षा गुरु.छ.ग.सिंधी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष राम गिडलानी.भाजपा के जिला ग्रामीण कोषाध्यक्ष राम पंजवानी.उद्योगपति शिव अग्रवाल.रमेश रिंकू अग्रवाल.ओम गोयल.नरेंद्र अग्रवाल.भीखम चंद मुनका.अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की अध्यक्ष नीलम अग्रवाल.नेहा अग्रवाल ,पुष्पाअग्रवाल,मंजू अग्रवाल. ममताअग्रवाल. रेणुअग्रवाल,खुशबूअग्रवाल,युवाउद्योगपति नीरज अग्रवाल. उद्योगपति राजू अग्रवाल निनवा.समाजसेवी  विमला लाहोटी. सहित शहर के तमाम गणमान्य लोग शामिल हुए और  वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम रीति अनुसार  उल्लास के साथ हुआ तथा सम्पूर्ण वैवाहिक कार्यक्रम संस्कृति के अनुरुप संपन्न हुआ।सर्वप्रथम 11 दूल्हों की मील परिसर में सनातन धर्म मंदिर से वैधानिक तरीके से विशाल अग्रवाल के अगुवाई में  सुसज्जित कर बैंड बाजों के साथ बारात निकली गई.बारात मर दुल्हा-दुल्हन के परिजनों के साथ गणमान्य नागरिक शामिल हुए, बारात के मील गोदाम में बने मंडप में पहुचने पर सभी बारतियो और नागरिको का गुलाब फूल देकर भव्यता पूर्वक स्वागत किया गया।

इसके पश्चात सभी 11 जोड़ो का विधि विधान के साथ 11 पंडितों के द्वारा विवाह को संपन्न कराया इस दौरान अग्नि को साक्षी मानकर सभी जोड़ो सात फेरे लेकर जिंदगी भर साथ रहने का एक दूसरे को वचन दियाऔर अपने दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया।

इस मौके पर वर-वधुओं वर वधु को विशाल अग्रवाल के द्वारा के उपहार दिया.उपहार में घरेलू सामान और वधुओं के लिए श्रृंगार के सामान शामिल रहे।कार्यक्रम में सम्मिलित हुए लोगो ने  बारी-बारी से सभी विवाहित जोड़े के पास जाकर आर्शीवाद एवं उपहार भेंट की तथा उनके मंगलमय जीवन की शुभाकामनाएं दी।इस मौके पर सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments