Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़मेष और कुंभ राशि वालों को मान सम्मान में मिलेगी वृद्धि, जानें...

मेष और कुंभ राशि वालों को मान सम्मान में मिलेगी वृद्धि, जानें अन्य राशियों वालों का हाल

आज 20 जनवरी 2024 का राशिफल
मेष-आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको जीवन स्तर में सुधार आएगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपकी वाणी व व्यवहार को देखकर आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आप वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आय आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
वृष-आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। विदेश में रह रहे किसी परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सुचना सुनने को  मिलेगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का कोई का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनो के साथ अच्छा समय बिताएंगे। परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई डिसीजन ले सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपनी बॉस की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप कुछ नहीं कहेंगे। आप अपने घर की साज सज्जा पर बड़ा ध्यान देंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में  किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।
मिथुन-आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आपकी बढ़ते खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। कुछ नए अनुबंधो का आपको लाभ मिलेगा। आपको संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के मनमाने व्यवहार के कारण परेशान रहेंगे। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें  किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप किसी नई रिसर्च में भी भाग ले सकते हैं।
कर्क –आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी रखने के लिए रहेगा। कामकाज से संबंधित कोई काम आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। परिवार में किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना है। व्यापार में आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी और काम को करने की योजना बना रहे थे, तो उनकी वह इच्छा पूरी होगी। आप सबके हित की बात करेंगे। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश आपकी कामयाब रहेगी।
सिंह-आज का दिन आप अपने काम में सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। आपके विभिन्न प्रयास रंग लाएंगे। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोग किसी बड़े पदों की प्राप्ति कर सकती हैं। कला कौशल में सुधार आएगा। उनकी इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान के लिए आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।
कन्या-आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने काम को लेकर जोखिम ना उठाएं, नहीं तो बाद में आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपको अपने सगे संबंधियो से किसी जरुरी बात को लेकर सलाह मशवरा कर सकते हैं। धन-धान्य में वृद्धि होगी और आपकी सुख व समृद्धि बढ़ेगी। आपको अपने कामों पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों को अपने जूनियर पर नहीं टालना है, नहीं तो उसमें कोई गलती हो सकती है। आप जीवनसाथी को किसी गलत बात चिंतित रहेंगे।
तुला-को सही काम में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी कानूनी मामलों में आपको धैर्य रख कर आगे बढ़ना होगा। आप अपनी जिम्मेदारी को समय से पूरा करने की कोशिश करें, नहीं तो परिवार में कोई सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको अपने शारीरिक कष्टों को लेकर डॉक्टरी परामर्श लेना होगा, नहीं तो वह बढ़ सकती हैं। प्रेम में सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप परिवार के सदस्यों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी।
वृश्चिक-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने जरूरी कामों में लापरवाही करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी आंखों व कान खोल कर कार्य करें। साझेदारी में काम को करने में आपको तेजी दिखानी होगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी सोच बनाए रखें। आपके विभिन्न प्रयास रंग लाएंगे और आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकते हैं, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मिल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।
कुंभ-आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयास सफल रहेंगे। आप परिजनों के साथ खूब समय बिताएंगे। आपको एक दूसरे को बेहतर जानने का मौका मिलेगा। कामकाज मैं आपको सक्रियता बनाए रखनी होंगी। आप किसी बात को लेकर जिद व अहंकार ना दिखाएं। आपको संतान की ओर से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो  उसके परिणाम आ सकते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments