सक्ती। विकासखंड मालखरौदा के ग्राम शकर्रा के रहने वाले व श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के वयोवृद्ध महन्त गंगा दास महाराज का बुधवार की सुबह आकस्मिक निधन हो गया। इसकी सूचना मिलते ही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने दूधाधारी मठ रायपुर एवं श्री शिवरीनारायण मठ पीठाधीश्वर, महामण्डलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज ग्राम शकर्रा पहुंचे और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए अनेक संत- महात्मा व ग्राम के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित थे।

