Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़कांकेर जिले के बीजेपी जिला उपाध्यक्ष असीम राय की हत्या करने वाले...

कांकेर जिले के बीजेपी जिला उपाध्यक्ष असीम राय की हत्या करने वाले शूटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांकेर जिले के बीजेपी जिला उपाध्यक्ष असीम राय की हत्या करने वाले शूटर को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि शूटर विकास तालूकदार हत्याकांड के बाद महाराष्ट्र के गढ़चिरौली भाग गया था। पुलिस ने उसे वहीं से पकड़ा है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, टीम विकास तालूकदार को लेकर कांकेर पहुंचेंगी। इसके बाद रविवार को इस मामले का खुलासा किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि इस हत्याकांड में कुछ और नाम भी सामने आ सकते हैं। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है।

नपं अध्यक्ष बप्पा गांगुली, पार्षद विकास पाल और आरोपी सोमेंद्र मंडल।
नपं अध्यक्ष बप्पा गांगुली, पार्षद विकास पाल और आरोपी सोमेंद्र मंडल।

एक दिन पहले ही कांग्रेस नेता सहित 11 आरोपी हुए गिरफ्तार

बीजेपी नेता असीम राय की 6 दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का शुक्रवार को पुलिस ने कांग्रेस नेता और पंखाजूर नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली ने 7 लाख में हत्या की सुपारी दी थी।

अविश्वास प्रस्ताव का खतरा था कांग्रेस नेता को

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। उसकी कुर्सी खतरे में थी। इसी तरह पार्षद विकास पाल को इस बात का डर था कि उसके पखांजूर इन होटल का अवैध निर्माण भी तोड़ा जाएगा। इसके चलते दोनों ने हत्या की साजिश रची।

इससे संबंधित खबर यहां पढ़ें…

कांग्रेस नेता ने कराई BJP जिला उपाध्यक्ष असीम की हत्या:पंखाजूर नगर पंचायत अध्यक्ष ने दी 7 लाख की सुपारी; कुर्सी जाने का था डर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments