Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, हासिल...

मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, हासिल हो सकता है बड़ा लक्ष्य

aaj 14 jaunary ka rashifall

मेष –ज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने आसपास रह रहे लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे, जिसके कारण आपको अपने कामों को करने में समस्या होगी। आप कई योजनाओं में धन का निवेश कर सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए अच्छे रहेगी। आप अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी वह परीक्षा में जीत हासिल कर सकेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटक रहा था, तो वह पूरा हो सकता है।

वृषभ –आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी मनमानी चलाने से पछताएंगे, तभी जूनियर्स को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों के काम का उनके साथी विरोध कर सकते हैं, जिसके कारण उनकी छवि खराब हो सकती है। आप यदि किसी बैंक, व्यक्ति और संस्था आदि से धन उधार लेने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। जीवनसाथी का सहयोग बढ़ाने से आपको भरपूर मात्रा में लाभ मिलता दिख रहा है।
मिथु-आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। जन कल्याण के कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। भाग्य का साथ मिलने से आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। व्यक्तिगत संबंधों में आपका पूरा प्रयास रहेगा। यदि आपने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें  आपको जीत मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दानपुण्य के कार्य में भी लगा सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
कर्क-आज का दिन आपके लिए परस्पर सहयोग की भावना लेकर आने वाला है। सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आप अपने अंदर चल रही कमियों को निकाले और यदि कोई गलती हो, तो उसमें आपको तुरंत माफी मांगनी होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस की किसी गलत बात पर हां में हां नहीं मिलना है, नहीं तो बाद में कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
सिंह-आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ मिलने की पूरी संभावना है। आपके कुछ महत्वपूर्ण प्रयास गति पकड़ेंगे। मित्रों और सहकर्मियों के साथ आप कोई धोखा ना करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए समस्या हो सकती है। साझेदारी में काम कर रहे लोग किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं। आपको कुछ अनुबंधों का लाभ मिलेगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप अपनी बात लोगों के सामने स्पष्ट रखें, नहीं तो समस्या आ सकती है। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है।
कन्या-आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको परिस्थितियों को देखकर चलने की आवश्यकता है और आप किसी काम को लेकर अति उत्साहित ना हो। यदि आपने किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाला, तो आपको समस्या हो सकती है। आप अपनी मेहनत व लगन से कार्यक्षेत्र में एक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
तुला-आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। शिक्षा से जुड़े लोगों को किसी नए काम को करने का मौका मिल सकता है। माता-पिता यदि आपको कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आप पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप किसी काम को लेकर उतावलापन ना दिखाएं।
वृश्चि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कुछ नये लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे और परिवार में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी और सभी एक दूसरे से नजदीकियां बढ़ाएंगे। आपको पिताजी से किसी बात को लेकर जिद व अहंकार नहीं दिखाना है, नहीं तो समस्या आ सकती है। घूमने फिरने का दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपनों के साथ आज कुछ खुशियों से भरे पल व्यतीत करेंगे। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी कुछ योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments