Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्णेंदू बनाए गए छत्तीसगढ़ के प्रांत संघ...

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्णेंदू बनाए गए छत्तीसगढ़ के प्रांत संघ चालक,

छत्तीसगढ़ के संघ प्रमुख माने जाने वाले डॉक्टर पूर्णेन्दु सक्सेना को एक बार फिर से संघ ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। प्रांत संघ चालक रहे डॉक्टर पूर्णेन्दु सक्सेना का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। 2021 में उन्हें छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने प्रांत संघ चालक बनाया था। हाल ही में संघ दफ्तर में हुई बैठक के बाद तय किया गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सक्सेना को एक बार फिर से मौका देने पर सर्वसम्मति बनाई।

इस बार पूर्णेन्दु सक्सैना को दी गई यह जिम्मेदारी अहम मानी जा रही है। पूर्णेन्दु सक्सेना छत्तीसगढ़ के मशहूर हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं। पूर्णेन्दु सक्सेना से पहले यह जिम्मेदारी बिसराराम यादव के पास थी। यादव का कार्यकाल खत्म होने के बाद सक्सेना को ही प्रमुख बनाया गया था। अब एक बार फिर से उन्हें ही प्रांत संघ चालक नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सियासी दखल हमेशा देखने को मिली है। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली और अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है। पिछली बार जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धर्मांतरण के मामलों पर कई बड़े अभियान किए।

गांव-गांव में आदिवासियों के बीच जागरूकता के अभियान चलाए। अब आने वाले समय में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्णेन्दु सक्सेना को मिली जिम्मेदारी अहम है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने सेवा कार्यों के अलावा इस कोशिश में भी होगा कि लोगों के बीच राजनीतिक जागरूकता भी लाई जाए।

जल्द ही पूरे प्रदेश में राममंदिर को लेकर माहौल तैयार किया जाएगा। इसे लेकर बजरंग दल के जरिए संघ बड़े आयोजन, अभियान की तैयारी में है। छत्तीसगढ़ प्रान्त में वर्तमान में संघ की शाखाएं 1142 और साप्ताहिक मिलन 515 चल रहे हैं। साल 2022 के बाद हुए प्राथमिक शिक्षा वर्ग कुल 34 स्थानों पर आयोजित किए गए थे, जिसमें कुल 3192 शिक्षार्थियों ने हिस्सा लिया।

अब आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में संघ स्‍वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत रोजगार से युवाओं को जोड़ने का काम करेगा। प्रदेश के 22 जिलों में जिला रोजगार सृजन केंद्र हैं। जिसमें 426 वॉलिंटियर्स जुड़े हैं। ये रोजगार सृजन केंद्र उद्यम एवं रोजगार के लिए मार्गदर्शन देने का कार्य कर रहे हैं।

  • स्‍वयंसेवकों ने ऐसे मंदिर चिन्हित किए. जहां लोगों का आना कम होता है। इन मंदिरों में प्रति मंगलवार और शनिवार को आरती एवं हनुमान चालीसा पाठ प्रारंभ किया गया। इसे बढ़ाया जाएगा।
  • व्यवसायी परिवारों को भी संघ साथ लाएगा। इनके मिलन कार्यक्रम होंगे, जिसमें पूरे परिवारों के साथ लाेग पहुंचेंगे। यहां परिवारों की संस्कृति को बचाने पर बात होगी।

शपथ से पहले CM गए थे संघ कार्यालय
इस बार संघ का प्रदेश में क्या प्रभाव है इसे ऐसे समझिए कि विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद विष्णुदेव रायपुर में संघ कार्यालय गए। वो खुद RSS से जुड़े रहे हैं। प्रदेश के दो डिप्टी CM विजय शर्मा और अरुण साव भी संघ की शाखाओं में जाते रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments