Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़खबर का असर..प्रभारी खाद्य नियंत्रक थारवानी हटाए गए,अरविंद दुबे होंगे प्रभारी

खबर का असर..प्रभारी खाद्य नियंत्रक थारवानी हटाए गए,अरविंद दुबे होंगे प्रभारी

रायपुर। पूर्ववर्ती सरकार में रायपुर में कार्यरत खाद्य अधिकारी को हटा कर जूनियर सहायक खाद्य अधिकारी को चार्ज दिया गया था। जबकि शासन का स्पष्ट आदेश पहले से था कि जिले में विशेष  परिस्थिति में ही इस प्रकार का चार्ज दिया जाए। इस आदेश का खुले आम उल्लंघन होते रहा। आठ महीने पहले खाद्य अधिकारी तरुण राठौर को  हटा कर कैलाश चंद्र थारवानी को नियम विपरीत प्रभारी खाद्य नियंत्रक बनाया गया था जबकि शासन का सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार अरविंद दुबे वरिष्ठता के आधार पर उपयुक्त थे। सत्ता परिवर्तन के बाद विभागीय मंत्री दयाल दास बघेल को इस बात की शिकायत मिली थी कि प्रदेश के कई जिलों में जूनियर सहायक खाद्य अधिकारी सीनियर के ऊपर बैठे है। राजधानी रायपुर में ही आदेश की अवहेलना हो रही थी। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के निर्देश पर इस बात को गंभीरता से लेते हुए सबसे पहले राजधानी रायपुर के प्रभारी खाद्य अधिकारी थारवानी को हटाकर अरविंद दुबे को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यहां बताना जरूरी होगा कि -सीएनआईएन न्यूज वेबसाइट- ने एक दिन पहले ही यह प्रसारित किया था कि वरिष्ठता के आधार खाद्य अधिकारी जिलों में पदस्थ किये जाएंगे।

खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने विभाग की समीक्षा बैठक में प्रभारी खाद्य अधिकारियो के संबंध में मिली शिकायतों पर जवाव तलब किया था। खाद्य मंत्री ने बैठक में ही सचिव/संचालक को कार्यवाही के आदेश के दिए थे। 48घंटे के भीतर  रायपुर के प्रभारी खाद्य नियंत्रक को हटाने के आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं यह बताना भी जरूरी होगा कि नए राशन दुकानों के आबंटन के नाम पर अनियमितता किए जाने की शिकायत  मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को मिली थी। वर्तमान आदेश  को इसी परिप्रेक्ष्य से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments