Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़बलरामपुर फंदे से लटकती मिली नाबालिग प्रेमी जोड़े की लाश.

बलरामपुर फंदे से लटकती मिली नाबालिग प्रेमी जोड़े की लाश.

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पस्ता थाना क्षेत्र के डवरा चौकी के ग्राम टोनी में बुधवार को नाबालिग प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों शादी करना चाहते थे, हालांकि सुसाइड की वजह साफ नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम टोनी निवासी 8 वीं में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा और 10वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र के बीच पिछले एक साल से अफेयर चल रहा था। 3 जनवरी को दोनों ने नाइलोन की रस्सी का फंदा बनाकर पेड़ पर फांसी लगा ली। ग्रामीणों ने दोनों की लटकती लाश देखी और पुलिस को सूचना दी।

घटना सूचना मिलने के बाद डवरा चौकी प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पंचनामा के बाद दोनों के शव को नीचे उतरवाया और पोस्ट मार्डम के लिए भेजवाया। जिसके बाद दोनों के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।

पु​​​​​​लिस पूछताछ में पता चला कि छात्रा राजपुर में हॉस्टल में रहकर पढ़ती थी। उसकी मां कहीं और काम करती है। छुट्टी में वह नानी के घर आई थी। लड़का भी उसी गांव का है। नानी के घर से करीब 300 मीटर दूर उसका घर है। पढ़ाई के बाद लड़का बकरी चराता था।

लड़के ने अपने दादा से कहा था कि वह प्रेमिका से शादी करना चाहता है। तब उसके दादा ने कहा था कि बकरी चराने वाले को वह परिवार लड़की क्यों देगा ? वहीं लड़की ने भी अपनी नानी से शादी की बात कही थी। लेकिन उसकी नानी ने कह दिया था कि बकरी चराने वाले लड़के से क्यों शादी करेंगे ?

बलरामपुर एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि दोनों के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया दोनों ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments