रायपुर-रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में हेयर स्टाइल पर कमेंट करने पर 9 वीं के छात्र अपने ही क्लास के छात्र की चाकू से हमला कर दिया । घटना के बाद घायल नाबालिग को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही नाबालिग की मौत हो गई दोनों छात्र 9 वीं कक्षा में पढ़ते थे
जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार सुबह की है दो नाबालिग के छात्रो के बीच विवाद हो गया इस दौरान 15 साल के नाबालिग ने 17 साल के नाबालिग के सीने पर चाकू मार दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि 2 दोस्तों के बीच हेयर स्टाइल को लेकर पिछले एक सप्ताह से कमेंट होता था। उसी बात को लेकर मंगलवार को स्कूल जाते समय छात्र (नाबालिग) ने अपने नाबालिग दोस्त को नुकीले हथियार से उसकी छाती पर हमला कर दिया। छात्र की हॉस्पिटल में मौत हो गई। आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है जिस 15 साल के नाबालिग ने चाकू मारा है वह स्कूल का छात्र है..। जिस समय यह वारदात हुई वह स्कूल ड्रेस में ही था फिलहाल, मामले की जांच जारी है…।

