Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़8 मंत्रियों के साथ वन टू वन, फिर सीएम के साथ सीक्रेट...

8 मंत्रियों के साथ वन टू वन, फिर सीएम के साथ सीक्रेट मीटिंग, अटकलों के बीच बीजेपी ऑफिस में बनी खास रणनीति

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बीजेपी मुख्यालय में बुधवार को मीटिंग का दौर चला । राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल ने मंत्रियों और विधायकों की सियासी क्लास ली। यह बैठक करीब 2 घंटे चली। संगठन के पदाधिकारियों ने राज्य के करीब 8 मंत्रियों के साथ वन टू वन किया। माना जा रहा है कि सभी मंत्रियों ने संगठन के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड रखा है। इसके बाद सीएम शाम को दोबारा बीजेपी ऑफिस पहुंचे

राज्य में कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच सीएम विष्णुदेव और संगठन के पदाधिकारियों के बीच भाजपा के प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण मीटिंग हुई…। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने बारी- बारी से मंत्रियों को अपने कक्ष में बुलाकर वन टू वन चर्चा कर परफार्मेंस ऑडिट की। इस दौरान मंत्रियों से उनके कामकाज की रिपोर्ट ली गई। साथ ही उनके खिलाफ आ रही शिकायतों पर भी जवाब तलब किया गया..। बताया जा रहा है कि शिव प्रकाश और नितिन नबीन की क्लास में कुछ मंत्रियों को फटकार भी लगी है..। उनको परफार्मेंस सुधारने की नसीहत भी दी गई है।

CM साय शाम को दोबारा बीजेपी ऑफिस पहुंचे थे। विधायक, मंत्रियों के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की। बताया जा रहा है कि इस चर्चा में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रभारी नितिन नबीन मौजूद थे इस दौरान कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई है। हालांकि मीटिंग में क्या फैसले लिए गए हैं या फिर क्या रणनीति बनी है इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

मंत्रियों के साथ संगठन की इस मैराथन बैठक को मंत्रिमंडल में फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद ही राज्य में मंत्रिमंडल में फेरबदल या विस्तार होगा। दरअसल, प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंत्रियों से दो बार वन टू वन बातचीत हुई। पहले क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मंत्रियों से बात की। इसके बाद शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने मंत्रियों के साथ वन टू वन मीटिंग की।

राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद से साय मंत्रिमंडल के कुछ मंत्रियों के कामकाज को लेकर लगातार संगठन के पास शिकायतें पहुंच रही थीं…। शिकायत करने वालों में कार्यकर्ता भी शामिल हैं। जिनकी आम शिकायत यह थी कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद भी उनकी पूछ परख नहीं है। कुछ मंत्री मिलने तक का समय नहीं देते। दूसरी तरफ, कुछ मंत्रियों पर भ्रष्टाचार करने वालों को संरक्षण देने के भी आरोप लग रहे थे…। इससे सरकार की छवि पर असर पड़ रहा था। इसे देखते हुए संगठन ने मंत्रियों की परफार्मेंस ऑडिट के जरिए उनको सख्त चेतावनी दी है।

वाईस]हालांकि बैठक में शामिल अधिकारियों ने कहा कि 29 जून तक पूरे प्रदेश में मोदी सरकार के प्रति माहौल बनाने का टास्क नेताओं को दिया गया है। इसके साथ ही विधायकों और मंत्रियों को आगे की कार्ययोजना के लिए टास्क दिए गए हैं।प्रदेश कार्यालय में शिव प्रकाश और नितिन नबीन की मौजूदगी में आगामी कार्यक्रम तय किए गए। सबसे पहले संगठनात्मक कार्यक्रमों, योजनाओं और उपलब्धियों की समीक्षा की गई। इस दौरान अहिल्याबाई होल्कर जयंती और संकल्प से सिद्धि: 11 साल बेमिसाल अभियान समिति की साथ बैठक हुई। इसके बाद विधायक दल के साथ मीटिंग हुई। दरअसल, प्रदेश में 9 जून से संकल्प से सिद्धि: 11 साल बेमिसाल अभियान चल रहा है। इस दौरान प्रदर्शनी, प्रोफेशनल मीट, घर-घर संपर्क, गोष्ठियां आदि के कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं।

इस बैठक के बाद फिर से छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी .। लेकिन कैबिनेट विस्तार को लेकर सीएम साय साफ तौर पर कह चुके है कि समय आने पर इसकी  जानकारी दे दी जाएगी..फिलहाल राज्य में दो और विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है….।  मींटिग के बाद लगभग इस्प्ष्ट हो गया है की साय मंत्रीमंडल विस्तार के लिए अभी इंतजार करना होगा ..कहा जा रहा है की राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद ही राज्य में मंत्रिमंडल में फेरबदल या विस्तार होगा। यानि मंत्री बनने वाले विधायको को अगस्त तक सब्र करना पड़ेगा ..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments