शिकंजे में सौदागर,, नशे के खिलाफ ‘जंग ‘
तिल्दा में बढ़ते नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार.8 लाख का 73 किलो गांजा 700 नशीली गोलियो के साथ दो महिलाए गिरफ्तार..
आरोपियों के पास से तीन बटन वाला चाकू भी जप्त ..
तिल्दा नेवरा-तिल्दा पुलिस ने शहर में बढ़ते नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार करते हुए, एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सुखा नशा बेचने वाली 2 महिला तस्करो को गिरफ्तार कर उनके पास से 8 लाख रूपए कीमत का 73 किलो गांजा 700 नशीली गोलिया और 3बटनवाला चाकू बरामद किया है. गांजा और नशीली गोलियाँ रखने के लिए महिलाओ ने घर के अंदर अलमारी के अंदर गुप्त अलमारी बना रखी थी. इसलिए पुलिस को नशे के सामान को जप्त करने में घंटो मशक्कत करनी पड़ी. महिलाओ के पकड़े जाने के बाद अब बुलडोजर कार्रवाई की मांग उठने लगी है ..दोनों आरोपियों के विरुद्ध NDPS कीधाराओ के करवाई की जा रही है ..

तिल्दा वार्ड 22 में स्थित आरोपियों घर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें एक बिल्डिग में गांजा रखे जाने की सुचना मुखबिर से मिली थी . पुलिस को बताया गया की शहर 22 नंबर वार्ड मैं बस्ती के बीच स्थित एक आलिशान बिल्डिंग में महिलाओं के द्वारा गांजा और नशे की गोलियां बेची जा रही है .पुलिस को यह भी बताया किया गया कि सुबह बड़ी मात्रा में गांजा और गोलियां लाई गई है .ऐसे में अगर तत्काल छापा मार कार्रवाई की गई तो माल बरामद किया जा सकता है. खबर मिलने के बाद रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता सिन्हा के निर्देशन में डीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में छापा मारने की रणनीति बनाई गई.और टीं आंई रमाकांत तिवारी के साथ पुलिस की एक टीम बनाई गई .जिसमें महिला पुलिस को भी शामिल किया गया..
मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले घर की घेराबंदी की. बाद में महिला पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाया और शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई. पुलिस जब घर के अंदर पहुंची तो पता चला कि घर में कोई पुरुष नहीं रहता है .इसीलिए तलाशी का काम महिला पुलिस करती रही. कई घंटे मशक्कत के बाद भी जब सुखा नशा का सामान नहीं मिला तो पुलिस मायूस हो गई. तभी पुलिस की नजर घर के अंदर बनी बड़ी अलमारी पर पड़ी, उसमे से एक अलमारी में डबल कांच दिखाई दिया, जाँच करने पर पुलिस को अलमारी के अंदर एक और अलमारी दिखीऔर जब अंदर की अलमारी का कांच खोला तो पुलिस को मुखबिर की सूचना सच साबित होती दिखी. तब पुलिस ने अलमारी की बारीकी से जांच की और एक अलमारी को हटाकर जब दूसरी अलमारी को हटाया तो गांजे से भरी बोरिया पड़ी मिली. साथ बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां रखी हुई थी . वही बटन दर चाकू भी रखे मिले ,पुलिस मौके से बरामद की गई की गई. सारी सामग्री जप्त कर लिया .दोनों महिलाओ को हिरासत में ले लिया .. बताया जाता है कि महिलाओं के द्वारा क्विटलों में गांजा और गोलियां मंगवाकर शहर सहित पुरे इलाके में बेचा जाता था.. महिलाओ के द्वारा लम्बे समय से सुखा नशा का कारोबार बिना भय के किया जा रहा था .जिसकी जानकारी पुलिस को लगातार मिल रही थी. इसलिए पुलिस की नजर इस घर पर लगी हुई थी .इसी बीच मुखबिर से सुचना मिली महिलाओ के द्वरा की बड़ी मात्रा में सुखा नशा लाया गया है.महिलाए गांजा को ग्राहकों के पास बेचती इसके पहले पुलिस ने घेराबंदी कर घर में छापा मार दिया. ,
डीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया की दो महिलाओ को गिरफ्तार कर उनके पास से किलो गंगा कीमत नशीली गोलिया कीमत ,3बटनवाले चाकू .मोबाईल जप्त की है .पलिस यह भी पता कर रही है की गांजे को कहा खपाया जाता था .इस कारोबार में और कौन -कौन शामिल है ..
जब से रायपुर ग्रामीण जिले की कमान एसपी श्वेता सिन्हा ने संभाली है उसके बाद से पुलिस लगातार नशे के सौदागर के ठिकानो पर छापा मार रही है.
अवैध कब्जा कर लाखों रुपए से बनाई गई बिल्डिंग से बड़ी मात्रा में हुई गांजे की गई जप्ती के बाद लोग आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं. लोगों ने बताया कि शाम होते ही घर के बाहर नशेड़ियों का जमवाड़ा लग जाता है एक लाल मारुति से गांजा सप्लाई करने की चर्चा की जा रही है .यह भी चर्चा है की रात को अंधरे में एक संदिग्ध व्यक्ति भी आता था ,पुलिस उस व्यक्ति की भी तलाश कर रही है

