छत्तीसगढ़

सात समंदर पार से आई दुल्हन, प्यार के लिए पहुंच गई ​अमेरिका से पेंड्रा , छत्तीसगढ़िया युवक से रचाई शादी,

पेंड्रा-छत्तीसगढ़ के गौरेलापेंड्रा मरवाही  जिले में आज उसे वक्त शहनाइयां विशेष हो गई जब जिले के रहने वाले एक युवक ने यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका की युवती से भारतीय तौर तरीके से शादी रचाई। दरअसलपेंड्रा के रहने वाले रमेश साहू के पुत्र अंकित साहू अमेरिका  के मिलवोकी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए गए और सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के बाद वही एक कंपनी में नौकरी करने लगे। अंकित का परिचय वहां की रहने वाली मिस कायला से हुआ।

मिस कायला अमेरिका की एक कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग का काम करती हैं जोकी पार्ट्स की डिजाइन का काम करती है। अंकित और कायला दोनों ने आपस में शादी की सहमति जताई और आखिरकार आज 5 फरवरी को इन दोनों का विवाह तय हुआ। विवाह अमरकंटक के नर्मदे आनंदम एक निजी रिसोर्ट में हुआ और पूर्णत भारतीय पारंपरिक तौर तरीके से हुआ।

वधू पक्ष से शामिल होने के लिए करीब डेढ़ दर्जन लोग यहां पहुंचे थे जबकि काफी संख्या में वर पक्ष के लोग यहां दिखाई दिए। बेहद खुशी के माहौल में शादी की रस्में संपन्न हुई और भारतीय मूल के युवक के द्वारा अमेरिकी युवती से विवाह सोशल मीडिया में भी जमकर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस विवाह की जमकर सराहना कर रहे हैं। शादी के दौरान विदेश से आए लोगों और दुल्हन दूल्हा के साथ फोटो खींचने की होड़ भी लोगों में दिखाई दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button