Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़3 बांग्लादेशी भाइयों के फेक डॉक्यूमेंट बनाने वाला अरेस्ट:रायपुर में चला रहा...

3 बांग्लादेशी भाइयों के फेक डॉक्यूमेंट बनाने वाला अरेस्ट:रायपुर में चला रहा था रैकेट

रायपुर-रायपुर में 3 बांग्लादेशी भाइयों के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले कम्प्यूटर सेंटर संचालक मोहम्मद आरिफ को टिकरापारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है…। उससे पूछताछ चल रही है एक और फरार आरोपी शेख अली की तलाश की जा रही है..। जांच में पता चला कि, मोहम्मद आरिफ ने कई लोगों के फर्जी वोटर आईडी कार्ड, अंकसूची और फोटो पहचान पत्र बनाए थे।

जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद आरिफ और शेख अली संगठित रैकेट बनाकर फर्जी दस्तावेज बनाते थे। गलत तरीके से लोगों को देश के बाहर भेजने का काम करते थे। पुलिस ने बताया कि, जांच के दौरान कम्प्यूटर में संदिग्ध कंटेंट भी मिले हैं। जिसकी जांच की जा रही है।

आपको बता दे  एक सप्ताह पहले रायपुर पुलिस और ATS ने 3 बांग्लादेशी भाइयों को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार था। वो तीनों यहां से इराक के बगदाद भाग रहे थे, लेकिन पकड़े गए थे। इन्होंने रायपुर से ही सभी फर्जी दस्तावेज बनवाए थे।

बांग्लादेश के रहने वाले गिरफ्तार आरोपियों मोहम्मद इस्माइल (27 साल), शेख अकबर (23 साल) और शेख साजन (22 साल) को पुलिस ने को गिरफ्तार कर पुलिस ने 3 दिन की न्यायिक रिमांड ली थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

रायपुर में रहने के दौरान तीनों बांग्लादेशियों ने भारतीय दस्तावेज आधार कार्ड, पेन कार्ड और वोटर आईडी बनवाया। यूसीसी लागू होने से पकड़े जाने का डर था। इसलिए जन्मतिथि के लिए फर्जी प्रमाण पत्र बनवाए। इसके बाद तीनों ने फर्जी मार्कशीट बनवाए।

फर्जी मार्कशीट बनाने में चॉइस सेंटर संचालक नो आरिफ ने मदद की है। आरिफ पर आरोप है कि इससे पहले भी कई लोगों के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाने, लोगों को इराक भेजने में मदद की है, जो वापस लौटकर भारत नहीं आए हैं।

बताया जा रहा है  तीनों आरोपी फर्जी दस्तावेज बनवाकर 26 जनवरी 2025 को बगदाद (इराक) जाने के लिए हावड़ा मुंबई मेल ट्रेन से मुंबई पहुंचे। पुलिस और ATS को इनके बारे में सूचना मिली। इसके बाद एटीएस और रायपुर पुलिस मुंबई पहुंची। जहां मुंबई ATS की मदद से तीनों को 8 फरवरी को पायधुनी इलाके से पकड़ लिया ।

इनके पास से भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड के साथ ही बगदाद का वीजा बरामद किया गया है। संदिग्धों ने पूछताछ के दौरान बताया कि, वे तीनों जियारत के बहाने बगदाद में छिपकर रुकने वाले थे। वापस भारत नहीं आने वाले थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments