छत्तीसगढ़ के कांकेर से दिल दिलाने वाली खबर सामने आई है। जहां एक परिवार के पांच सदस्यों ने एक साथ जहर खा लिया है।जिसमें दो नाबालिक बच्ची और एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि उनके माता-पिता को पंखाजूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है…। घटना कांकेर जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदनपुर की है।
बताया जाता है कि बैरागी दंपति ने 3 बच्चों के साथ जहर खाया है, वर्षा बैरागी 11 साल दीप्ति बैरागी 7 साल और देवराज बैरागी 5 साल ने दम तोड़ दिया है। जबकि माता-पिता का पंखाजूर सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है,
इस दिल दहला देने वाली घटना में दो नाबालिक बच्ची और एक बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि बच्चों के माता-पिता जीवन और मृत्यु से संघर्ष कर रहे हैं,, इस बात का पता लगया जा रहा है कि आखिर की दंपति ने आखिर इतना बड़ा कदम क्यों उठाया है,,

