Monday, February 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़29 June Ka Rashifal मिथुन और वृश्चिक राशि वालों को खर्चों पर...

29 June Ka Rashifal मिथुन और वृश्चिक राशि वालों को खर्चों पर करना होगा नियंत्रण

आज 29 जून का राशिफल

मेष-आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपके घर आज किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक रिश्ते में यदि कुछ मनमुटाव लंबे समय से चल रहे थे, तो वह भी दूर होंगे।  आप अपनी कला में निखार लेकर आएंगे। आपको जीवनसाथी के लिए कुछ नए कपड़े, मोबाइल आदि की खरीदारी कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को  उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आपका कोई धन से संबंधित मुद्दा यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आपको  कोई बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा, नहीं तो समस्या होगी।
वृष –आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको काम अधिक रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। आप अपने कामों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी सोच से लोग आपकी और आकर्षित होंगे। आप किसी अच्छे लाभ के चक्कर में परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों का ध्यान इधर-उधर रहने के कारण वह परीक्षा पर पूरा फोकस नहीं कर पाएंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। कार्य क्षेत्र में अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे, जिस कारण आपको प्रमोशन मिलने की भी संभावना बनती दिख रही है।
मिथुन-आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आप पर हावी रहेंगे। आपके कुछ खर्च मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आप अपने भाई व बहनों से यदि कोई मदद लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आप यदि किसी प्रॉपर्टी की डील को फाइनल करने जा रहे थे, तो वह फाइनल होते-होते रुक सकती है, जिसमें आपका धन भी फंस सकता है। आप अपने सहयोगियों से मन की बात को कह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप कोई लेनदेन न करें, नहीं तो उसमें आपको किसी बात को लेकर झूठा साबित किया जा सकता है।
कर्क –आज का दिन आपके लिए साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। कुछ नये लोगों से मिलकर आपको खुशी होगी। सांसारिक सुख-भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आप मित्रों के साथ कुछ समय घुम्ने फिरने में व्यतीत करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। आपको आज एक लक्ष्य को पकड़ कर चलना होगा, तभी आप उसे आसानी से पूरा कर पाएंगे। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपने घरेलू कामों को किसी दूसरे पर डालने से बचे। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे थे, तो अभी आपको कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments