छत्तीसगढ़

तिल्दा के प्रभारी बींईओ और लेखपाल के नाम शिकायत से मची खलबली,छात्राओ से छेड़खानी के बाद भी प्रधान पाठक पर कार्रवाई नही

छात्राओकी शिकायत के बाद कई महीनों तक स्कुल से गायब रहने के बाद भी,हेड मास्टर को बी.ईओ ने जारी करवा दी तनख्वाह..

तिल्दा नेवरा- तिल्दा विकासखंड के ग्राम कुंदरु के पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक पिछले 6 महीनो से नदारत है। बताया जाता है छात्रोंओ ने प्रधान पाठक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए बीईओ की शिकायत प्रभारी बीईओ से की गई थी. उसके बाद से प्रधान पाठक ने स्कूल आना ही  छोड़ दिया.. बाद में प्रधान पाठक के नाम से बीईओ कार्यालय से नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन प्रधान पाठक हाजिर नहीं हुए। बावजूद न प्रधान पाठक पर गैरहाजिर रहने की कार्रवाई की गई ना ही छात्राओं से छेड़खानी के मामले में कोई कार्रवाई की गई |बाद में तिल्दा प्रभारी बीईओ और लेखपाल ने मिलकर मामले को रफा दफाकर छेड़खानी करने वाले आरोपी प्रधान पाठक को मौखिक रूप से तिल्दा के बीएनबी स्कूल में भेज दिया।इतना ही नहीं प्रभारी बीईओ और लेखपाल ने प्रधान पाठक पुनाराम वर्मा को तिल्दा विकासखंड के कोनारी मिडिल स्कूल में मौखिक रूप से उपस्थित कर दिया और रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर लेकर उनके वेतन को भी जारी कर दिया।

मामले का उजागर तब हुआ जब भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व कोषाध्यक्ष रिजवान पटवा ने प्रभारी बीईओ  और लेखपाल के विरुद्ध लोक शिक्षण संचनालय अटल नगर नया रायपुर मैं जाकर लिखित शिकायत कर मामले की जांच की मांग कर दी.. उसके बाद तिल्दा ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में खलबली मच गई है।पटवा ने न केवल लोक शिक्षण संचनालय में इस मामले की शिकायत की है, बल्कि उन्होंने  शिक्षा मंत्री को भी शिकायत की प्रति भेज कर उक्त अधिकारी व लेखपाल के साथ प्रधान पाठक पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

शिकायत में पटवा ने लिखा है कि छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला कुंदरू मिडिल स्कूल का है.प्रधान पाठक पुनाराम वर्मा की शिकायत होने के बाद 4 सितंबर 2023 से प्रधान पाठक अचानक लापता हो गए..और लगातार अनुपस्थित रहने के बाद भी प्रधान पाठक पर कोई कार्रवाई न कर उसे कोनारी बिदिल स्कुल में होना बताकर अनधिकृत तरीके से वेतन आहारण कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई. शिकायत पत्र में बीईओ और लेखपाल पर और कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल इस पत्र के बाद से तिल्दा ब्लॉक शिक्षा विभाग में खलबली मची हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button