छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभाओं के मानसून सेशन का आगाज , कानून-व्यवस्था को लेकर हंगामे के आसार

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत आज से हो रही है। 26 जुलाई तक सदन की कार्यवाही चलेगी। इस बीच 5 बैठकें होंगी। 50 से अधिक ध्यानाकर्षण लग चुके हैं। बलौदाबाजार हिंसा, बिजली कटौती और दर में बढ़ोतरी, कानून व्यवस्था सहित 5 मुद्दों पर हंगामे के आसार हैं।विपक्षी पार्टी कांग्रेस के सदस्य पूरी रणनीति के तहत बीते छह महीनों में सरकार की नाकामियों के कई मुद्दों को सदन में उठाएगी

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्षी कांग्रेस कानून-व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को घेरने के लिए तैयार है, जिससे सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं.

कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर साय सरकार को घेरेगी कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा कि वह बिगड़ती कानून-व्यवस्था खासकर पिछले महीने बलौदाबाजार शहर में हुई हिंसा के विरोध में 24 जुलाई को राज्य विधानसभा का घेराव करेगी. राजधानी रायपुर में रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार के पिछले 7 महीनों के कार्यकाल में रायपुर में गोलीबारी की चार घटनाएं हुई हैं. अंतरराज्यीय गैंगस्टर भी छत्तीसगढ़ में पैर पसार रहे हैं. राज्य विधानसभा के मानसून सत्र में कुल पांच बैठकें होंगी और यह 26 जुलाई को समाप्त होगी.

वहीं सत्ताधारी भारतीय जनता ने कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देने की रणनीति बनाई है. सत्ता पक्ष का कहना है कि कांग्रेस विपक्ष का धर्म निभा रही है, इसलिए उसे विकास दिखाई नहीं दे रहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो रहा है जो 26 जुलाई तक चलेगा. कांग्रेस विपक्ष का धर्म निभा रही है. उसके पास कोई मुद्दा नहीं है. हमने 6-7 महीने में छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा बहा दी है, जो कांग्रेस देख नहीं पा रही है. हमारी सरकार ने आते ही ऐतिहासिक काम किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button