Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़22 व 23 जून को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे गृह मंत्री शाह

22 व 23 जून को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे गृह मंत्री शाह

नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएसएफयू) कैंपस का करेंगे भूमिपूजन
रायपुर।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर 22 जून को छत्तीसगढ़ आ रहे है इस दौरान वे नवा रायपुर में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएसएफयू) कैंपस का भूमिपूजन करेंगे। श्री शाह नक्सल आपरेशन की स्थिति की समीक्षा के साथ प्रशासनिक बैठक भी लेंगे साथ ही बस्तर में जाकर जवानों से मुलाकात भी करेंगे।

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री गृह विजय शर्मा ने कुछ पत्रकारों से संक्षिप्त चर्चा में बताया कि नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के लिए नवा रायपुर में 40 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। लगभग साढ़े 3 सौ करोड़ रुपए की लागत से विश्वविद्यालय बनेगा। भवन बनने के पहले यूनिवर्सिटी में इसी शैक्षणिक सत्र में पढ़ाई शुरू हो जाएगी, जिसके लिए ट्रांजिट कैंपस का भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुभारंभ करेंगे।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने प्रवास के दौरान नक्सल आपरेशन की स्थिति की समीक्षा के साथ प्रशासनिक बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। हालांकि, बैठक के लिए स्थान अभी तय नहीं किया गया है. इसके साथ शाह शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे के परिजनों के अलावा बस्तर में जवानों से मुलाकात करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments