छत्तीसगढ़

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने महिला आरक्षण बिल को जुमला बताया:बलौदाबाजार में कहा-कांग्रेस नेताओं के जहां दौरे होते हैं, वहां ईडी-आईटी के छापे पड़ते हैं,2024 में बीजेपी को सबक सिखाना ही होगा

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ​मल्लिकार्जुन खड़गे ने महिला आरक्षण बिल को जुमला बताया है। उन्होंने कहा कि जहां ‘कांग्रेस नेताओं के दौरे होते हैं, वहां ईडी-आईटी के छापे पड़ते हैं। हमें डरना नहीं,लड़ना है।डर गए तो समझो मर गए।देखते हैं कितना सताते हैं।’

खड़गे ने आगे कहा कि ‘कांग्रेस हर काम दिल से करती है, 2024 में बीजेपी को सबक सिखाना ही होगा। बीजेपी के लोग संविधान खत्म करना चाहते हैं। खड़गे ने ये बात बलौदाबाजार में आयोजित कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में कही।’इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना का शुभारंभ भी किया ..

उन्होंने  कहा कि मै छत्तीसगढ़ आया हूं और देख रहा हूं सारे कार्यक्रम अच्छे तरीके से भूपेश बघेल  की सरकार चला रही है और उसका लाभ आप सभी को मिल रहा है उन्होंने कहा हमारी सरकार ने गरीबों के बारे में सोचा, उनके लिए काम किया। जो भी गरीबों की मदद करता है, उन्हें हमेशा याद किया जाता है। इतिहास में सम्मान वही पाते हैं जो गरीबों के लिए लड़ते हैं।

इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना का हुआ शुभारंभ

श्री खड़गे ने स्वामीनाथन को याद करते कहा  मैं उनके बहुत करीब रहा हु,उनका जाना बहुत दुःखद है। वे भारत में हरित क्रांति के जनक थे।देश के किसानों के लिए उनका बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस मौके पर श्री खड़गे ने सम्मेलन में दो मिनट का मौन धारण कर डॉ. स्वामीनाथन को श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने भी संबोधित किया उन्होंने अपने उद्बोधन की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी बाबा गुरु घासीदास शहीद वीर नारायण सिंह माता कौशल्या के जयकार के साथ की

खड़गे के भाषण की 10 बड़ी बातें

  • मोदी जी महिलाओं को आरक्षण आज नहीं दे रहे हैं। 2024 को नहीं दे रहे, 2029 को नहीं दे रहे, 2034 को देंगे। तब ​तक न वो रहेंगे और न हम।
  • लोगों को 15 लाख रुपए अब तक नहीं मिला, किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, ये सब एक जुमला था, महिला आरक्षण भी एक जुमला है।
  • कांग्रेस नेताओं के जहां दौरे होते हैं, वहां ईडी और आईटी के छापे पड़ते हैं। आप सभी लोगों को 2024 में भाजपा को सबक सिखाना ही होगा।
  • राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमाारी तक पैदल यात्रा करके देश को जोड़ने का काम किया। बीजेपी के लोग हाथी के दांत के जैसे, खाने और दिखाने के और।
  • ओबीसी की जनगणना हो ये हम चाहते हैं। बैकवर्ड क्लास के लोगों को भी ​महिला आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। जनगणना हुआ, तो कौन कितने हैं, आजादी के बाद किसके पास क्या-क्या है, कितनी नौकरियां हैं, कितने पढ़े लिखे लोग हैं, कितने खेती करते हैं, किसके पास कितनी जमीनें हैं, ये सब बाहर आ जाएगा।
  • मिनी माता पहली म​हिला लोकसभा सांसद बनीं, पहली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरोजनी नायडू कांग्रेस की थी‍ं, प्रतिभा पाटिल को राष्ट्रपति बनाया। भाजपा के लोग सिर्फ कांग्रेस की नकल करते हैं।
  • देश में जहां भी बड़े काम होते हैं, वहां राष्ट्रपति को शामिल नहीं करते, सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी जाते हैं। नई संसद भवन की नींव रखते समय भी अनदेखी की गई।
  • 19 लाख​ किसानों का कृषि लोन माफ हुआ, 5 लाख 63 हजार भूमिहीन कृषि मजदूरों 7 हजार रुपए लगातार दूसरे साल सहायता राशि दी गई।
  • 5 लाख 16 हजार आदिवासियों को 101 लाख एकड़ वन भूमि पर अधिकार दिलाया। स्वामी इंग्लिश मीडियम स्कूल बनाएं। 8 नए मेडिकल कॉलेज भी यहां बनाए गए, जिसका फायदा मिलना शुरू हो गया।
  • देश के 5 प्रतिशत लोगों के पास 65 फीसदी संपत्ति, 50 प्रतिशत लोगों के पास सिर्फ 3 प्रतिशत संपत्ति है।

खड़गे ने महिला आरक्षण बिल को जुमला बताया

  • महिलाओं के लिए जो कानून लाया वो नया नहीं है।
  • राजीव गांधी ने 73-74 संशोधन लाकर महिलाओं को आरक्षण दिया था।
  • राजीव गांधी ने 33% रिजर्वेशन जब लाया था, तब भाजपा ने इसका विरोध किया था।
  • बीजेपी आज छाती ठोक कर कहती है, ये हमने किया।
  • महिलाओं को इसका लाभ भाजपा अभी नहीं देने वाली। 2024, 2029 का इलेक्शन निकल जाएगा।

इससे पहले खड़गे ने मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना की शुरुआत की। उन्होंने 266 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसके अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में राशि ट्रांसफर की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button