सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

राजधानी में एक सिपाही को ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सिपाही वर्दी की आड़ में ड्रग्स की तस्करी कर रहा था। वह ड्रग्स की डिलीवरी के बाद अपने ही खाते में पैसे ले रहा था। बुधवार को वह टिकरापारा इलाके में ड्रग्स सप्लाई करने पहुंचा था। आरक्षक हिमांशु बर्मन के पास से करीब 1 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद हुआ है। जिसकी कीमत लगभग 8 हजार रुपए बताई जा रही है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर उसे पकड़ लिया। सिपाही की कार की तलाशी में एक ग्राम हेरोइन मिली, जिसे जब्त कर लिया गया है। आरोपी सिपाही को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। मामला टिकरापारा थाना इलाके का है।
आमानाका थाने में पदस्थ सिपाही पंजाब से मंगाता था ड्रग्स
छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में DRG जवान, हेड कॉन्स्टेबल, तहसीलदार का बेटा और अन्य युवक शामिल है। जगदलपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से DRG जवान भरत भारती 24साल ने दम तोड़ दिया। दुर्ग जिले में छुट्टी पर घर आए हेड कॉन्स्टेबल त्रिलोक सिंह 61साल वापस ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे थे। तभी बस से उतरते समय वे जमीन पर गिर पड़े। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।वहीं, बिलासपुर में जिला कोर्ट के सामने एक सड़क हादसे में 23 साल के युवक की मौत गई। मृतक तहसीलदार का बेटा था। एक अन्य हादसे में जांजगीर-चांपा जिले में बाइक सवार युवक को पिकअप ने रौंद दिया।
DRG जवान, हेड-कॉन्स्टेबल, तहसीलदार के बेटे की मौत
,रायपुर जिले के अभनपुर में हुए भारतमाला परियोजना के तहत मुआवजा घोटाले में फरार चल रहे 2 आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में शशिकांत कुर्रे तत्कालीन तहसीलदार, अभनपुर और लखेश्वर प्रसाद किरण तत्कालीन नायब तहसीलदार गोबरा नवापारा शामिल हैं। इन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है।जांच के अनुसार, रायपुर-विशाखापट्नम और दुर्ग-बायपास भारतमाला सड़क निर्माण परियोजना के दौरान पद का दुरुपयोग करते हुए आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र रचा। आरोप है कि, उन्होंने अपने अधीनस्थ पटवारी, राजस्व निरीक्षक, भूमाफिया और अन्य लोगों के साथ मिलकर कूटरचित राजस्व अभिलेख तैयार कराए।
भारतमाला मुआवजा घोटाला…फरार तहसीलदार अरेस्ट
राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बीती रात को मौदहापारा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद पर एक युवक ने दुसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल का नाम मोहम्मद हाशिम बताया है। युवक को चाकू मारने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।रात नौ बजे पुलिस को मौदहापारा में चाकूबाजी होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से युवक को डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक का इलाज जारी है। आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस खंगाल रही है।
रायपुर में फिर चाकूबाजी:मौदहापारा में युवक पर हमला
दुर्ग जिले में पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी खेल मैदानों और परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े वाहनों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 6 लाख के मोबाइल जब्त किए हैं। मामला भिलाई नगर थाना इलाके का है।जांच के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली कि, खेल मैदानों और परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों से मोबाइल चोरी की घटनाएं लगातार हो रही है। पुलिस ने संदेह के आधार पर शुभम श्रीवास 24 साल निवासी कातुलबोर्ड हरिनगर दुर्ग, स्थायी पता मध्यप्रदेश के जबलपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया।
दुर्ग में मोबाइल चोर गिरफ्तार…6 लाख के फोन बरामद
केंद्र सरकार की चार श्रम संहिताओं और अन्य नीतियों के विरोध में आज 12 फरवरी को देश की 10 प्रमुख ट्रेड यूनियनों और 100 से अधिक जन संगठनों ने हड़ताल का आह्वान किया है। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा।यूनियनों के मुताबिक हड़ताल श्रमिकों, कर्मचारियों और सार्वजनिक संस्थानों के हितों की रक्षा के लिए की जा रही है। प्रदेश भर में कई संगठनों ने हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है। हालांकि, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने इस हड़ताल को समर्थन नहीं दिया है।रायपुर में हड़ताल के समर्थन में बुधवार को कर्मचारी भवन बूढ़ापारा से मशाल रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में श्रमिक, कर्मचारी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सभा में बदल गई।
भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर:रायगढ़ में खदानें बंद,
टी-20 वर्ल्ड कप के 18वें मुकाबले में आज मेजबान भारत के सामने नामीबिया की चुनौती है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होना है, जिसका टॉस 6.30 बजे होगा।भारत ने पहले मैच में अमेरिका को हराया था, वहीं नामीबिया को नीदरलैंड से हार का सामना करना पड़ा। आज का मैच जीतकर टीम इंडिया ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है। वहीं नामीबिया के पास भी जीत के साथ नंबर-2 पर पहुंचने का मौका है। पाकिस्तान 4 पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर है।नामीबिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में 16 मुकाबले खेले हैं। 4 में टीम को जीत और 11 में हार मिली। एक मैच टाई भी रहा। 2022 में टीम श्रीलंका को भी हरा चुकी है। वर्ल्ड कप में नामीबिया ने एक बार भारत का सामना भी किया, लेकिन 2021 में टीम को हार मिली थी।
भारत का दूसरा मैच आज नामीबिया से
बलौदाबाजार जिले के भाटापारा शहर स्थित मेहता नगर बस्ती में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया था। पुलिस ने इस हत्या के आरोपी को महज 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह शराब पिलाने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।मृतक की पहचान सोनू गायकवाड़ (ग्राम पेंडरी-भटभेरा, थाना सुहेला निवासी) के रूप में हुई है। वह लगभग छह माह पहले मेहता नगर आकर मजदूरी कर रहा था। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने बस्ती के पास उसका शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। भाटापारा शहर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया।पुलिस को घटनास्थल पर मृतक के गर्दन और सिर पर गंभीर चोटें मिली, जो किसी भारी धारदार हथियार से की गई प्रतीत हो रही थी।
शराब पिलाने के विवाद में युवक की हत्या
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने CGPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 22 फरवरी 2026 को प्रदेश के सभी 33 जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं जिन्हें अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.inसे डाउनलोड कर सकते हैं।आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस परीक्षा के माध्यम से कुल 265 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। वहीं दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।



