Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़16000 संविदा NHM-कर्मचारी दे सकते हैं इस्तीफा:25 कर्मी बर्खास्त किए गए,

16000 संविदा NHM-कर्मचारी दे सकते हैं इस्तीफा:25 कर्मी बर्खास्त किए गए,

 रायपुर-छत्तीसगढ़ के 16 हजार सविंदा NHM कर्मचारी सामूहिक इस्तीफा दे सकते हैं। सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के नाम से एक पोस्ट में सामूहिक इस्तीफे की बात लिखी गई है। इसके अलावा NHM कर्मी अमन दास ने भी इसकी पुष्टि की है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में NHM संविदा कर्मचारियों की हड़ताल 18 दिन से जारी है।इसके चलते स्वास्थ्य सेवाएं ठप हैं। NHM कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। खून से सरकार को लेटर तक लिख चुके हैं।

दूसरी तरफ सरकार NHM कर्मियों की 10 में से पांच मांगें पूरी करने का आश्वासन भी दे चुकी है। लेकिन बात नहीं बन पाई है। इस बीच सोमवार को हड़ताल पर बैठे सभी NHM संविदा कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर काम पर लौटने का आदेश दिया गया था। आदेश नहीं मानने पर बर्खास्त करने की चेतावनी दी गई थी। बुधवार को 25 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। इसमें NHM संविदा कर्मचारी संगठन के प्रदेश संरक्षक हेमंत सिन्हा और महासचिव कौशलेश तिवारी के नाम भी शामिल हैं।

इस कार्रवाई पर NHM संविदा कर्मचारियों का कहना है कि, सिस्टम दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। बातचीत के रास्ते शासन-प्रशासन स्तर पर बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में प्रोटेस्ट ही एक मात्र विकल्प है, जो जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments