Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

भारत के इस रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए चाहिए पासपोर्ट और वीजा, जानिए क्या है वजह

भारत रेलवे दुनिया के बड़े रेलवे में से एक है। भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन माना जाता है। भारतीय रेलवे एशिया का दूसरा सबसे बड़ा और दुनिया चौथा रेल नेटवर्क है। भारत में रेलवे स्टेशन की कुल संख्या करीब 8000 है। सभी स्टेशनों के नाम शायद आप जानते भी नहीं होंगे। भारतीय रेलवे काफी एडवांस है और देश की ट्रेनें, स्टेशन काफी हाइटेक हो चुके हैं।

वर्तमान समय में भारतीय रेलवे कई हाई स्पीड ट्रेनें चला रहा है। भारतीय रेलवे से करीब 2.50 करोड़ लोग हर दिन यात्रा करते हैं, जबकि 33 लाख टन माल की भी ढुलाई होती है। 8 मई, 1845 को भारतीय रेलवे की स्थापना की गई थी। भारतीय रेलवे का मुख्यालय राजधानी दिल्ली में है। 178 साल पुराना भारतीय रेल आज भी सबसे सस्ता और पसंदीदा परिवहन है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक रेलवे स्टेशन हैं, जहां पर जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा की जरूरत होती है।

दरअसल, इस स्टेशन पर पहुंचने के लिए भारतीयों को पाकिस्तानी वीजा की आवश्यकता होती है। यहां पर आप बिना वीजा के नहीं जा सकते हैं। इस रेलवे स्टेशन का नाम अटारी है। यह देश का इकलौटा रेलवे स्टेशन हैं, जहां पर वीजा की जरूरत होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button