छत्तीसगढ़

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर में लाखों का गबन करने वाले दो अधिकारी गिरफ्तार

रायपुर। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर से लाखों रूपये गबन करने वाले 2 अधिकारियों को मौदहापारा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी अधिकारी अरूण कुमार बैसवाडे एवं संजय कुमार शर्मा को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैंक की सेंट्रल डिपाजिट आफिस मौदहापारा शाखा प्रबंधक शरद चंद्र गांगने ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह 18 मई 23 से पदस्थ है। बैंक की विजिलेंस सेल ने 23 अगस्त 23 को सी.ओ.डी. में निरीक्षण के दौरान शाखा के कनिष्ठ लिपिक चन्द्रशेखर डग्गर के बचत अमानत खाता एवं सहायक लेखापाल अरूण कुमार बैसवाडे (सेवानिवृत्त) के बचत अमानत खाता का परीक्षण करने पर मासिक वेतन की राशि जमा होने के बावजूद अत्यधिक लेन-देन किया गया था। जांच में बैसवाडे, डग्गर एवं संजय कुमार शर्मा पूर्व सहायक लेखापाल शाखा सी.ओ.डी. ने मिली भगत कर अनाधिकृत रूप से वर्ष 2017 से 2022 के दौरान विभिन्न तिथियों में शाखा के एफडी- ब्याज भुगतान, एफडी पर- ब्याज भुगतान खातों को नाम (डेबिट) कर एवं अन्य खातेदारों के खातो से अत्याधिक राशि का आहरण कर बैंक को लगभग 52 लाख रूपयों का गबन किया।

तीनों ने यह राशि जमा एवं आहरण कर अमानत में खयानत किया। मौदहापारा पुलिस ने धारा 420, 409, 34 भादवि. का अपराध दर्ज किया था। इसकी जांच में पुलिस ने गंगाने सहित अन्य बैंक कर्मियों से विस्तृत पूछताछ की और अरूण कुमार बैसवाडे एवं संजय कुमार शर्मा को न्यायिक अभिरक्षा पर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button